Advertisment

Panchak 2025: नए साल पर पंचकों का साया! जनवरी में कब से कब तक रहेंगे चोर पंचक, क्या करें-क्या नहीं

Panchak Jan 2025 Start end Date: नए साल पर पंचकों का साया! जनवरी में कब से कब तक रहेंगे चोर पंचक, क्या करें-क्या नहीं

author-image
Preeti Dwivedi
August Panchak End 2023: कल इतने बजे समाप्त हो रहे हैं पंचक, शुरू कर सकेंगे ये काम

Panchak Jan 2025: कुछ ही दिनों में नए साल (New Year 2025) का आगाज होने वाला है।

Advertisment

पौष माह वैसे ही शुभ कामों पर रोक लगाए है ऐसे में पंचकों का साया इसमें फिर से रुकावट डाल सकता है।

हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार नए साल 2025 में जनवरी में पंचकों की शुरुआत (Jan 2025 Panchak Date) पहले सप्ताह से ही हो जाएगी।

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जनवरी 2025 में पंचक कब से शुरू होंगे, जनवरी 2025 में कौन से पंचक आएंगे, पंचकों में क्या नहीं करना चाहिए (Panchak me Kya nahi karna chahiye) , क्या पंचक अशुभ होते हैं।

Advertisment

पंचकों में क्या नहीं करना चाहिए

ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खंपरिया के अनुसार पंचकों में शुभ कामों की मनाही है। इन पांच दिनों में पांच काम हैं, जिनकी मनाही होती है।

इनमें ऐसा माना जाता है पंचकों में कोई भी शुभ काम नहीं करना (Panchak me Kya nahi Karna Chahiye) चाहिए। लकड़ी या लकड़ी का सामान पंचकों में घर नहीं लाना चाहिए।

घर पर चारपाई बुनवाना भी इसमें वर्जित है।

​यदि आप कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको पंचकों के पांच दिनों के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा पर जाने से बचना है।

Advertisment

पंचकों में घर को रंगरोगन और पेंट नहीं कराना चाहिए।

जनवरी 2025 में कौन से पंचक आएंगे

इस बार जनवरी 2025 में पंचक शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। ज्योतिष में पंचक जिस दिन से शुरू होते हैं, उसी के आधार पर उसका नाम रखा जाता है। चूंकि पंचकों की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है ऐसे में इस बार के पंचक चोर पंचक कहलाएंगे।

जनवरी 2025 में पंचक कब से कब तक रहेंगे

हिन्दू पंचांग के अनुसार नए साल 2025 में पंचक 3 जनवरी से शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को सुबह 11:55 मिनट से पंचक शुरू होंगे। जो 7 जनवरी को शाम 5:44 तक रहेंगे।

पंचक कितने तरह के होते हैं (Type of Panchak)

पंचकों मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

Advertisment

रोग पंचक किसे कहते हैं

यदि पंचक रविवार को पड़े तो उसे रोग पंचक कहा जाता है।

राज पंचक किसे कहते हैं

जब पंचक सोमवार को पड़े तो इसे राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहते हैं।

अग्नि पंचक किसे कहते हैं

जब पंचक मंगलवार को पड़े तो इसे अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024) कहते हैं।

चोर पंचक किसे कहते हैं

जब पंचक शुक्रवार को पड़े तो इसे चोर पंचक (Chor Panchak 2024) कहते हैं।

मृत्यु पंचक किसे कहते हैं

जब पंचक शनिवार के दिन पड़े तो इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak 2024) कहते हैं। बुधवार और गुरुवार को पड़ने वाले पंचकों को सोमवार और मंगलवार के पंचक के समान माना जाता है।

क्या पंचक अशुभ होते हैं।

यह भी पढ़ें: Numerology: अंक ज्योतिष में 24 दिसंबर का दिन 3, 6, 7 मूलांकों के लिए होगा खास, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Astrology Hindi News Panchak 2025 panchak jan 2025 jan me panchak kab se hain panchak me kya kare kya nahi panchak kya hain
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें