Advertisment

Panchak 2024: पंचक आज से, पांच नहीं साढ़े चार दिन के होते हैं पंचक, कब तक रहेंगे

Panchak 2024: 22 दिन में दूसरी बार पंचकों की फिरकी, आज से रुकेंगे ये काम, कब से कब तक रहेंगे पंचक Panchak 2024: Panchak starts from today, what is it, is Panchak really of five days, from when to when will it last, know everything hindi news pds

author-image
Preeti Dwivedi
Panchak

Panchak

Panchak 2024 May: आज से पंचक शुरू हो गए हैं। मई में दूसरी बार पंचकों की शुरुआत हो गई है। आपको बता सें वास्तविक रूप से पंचक चार नहीं बल्कि साढ़े चार दिन के होते हैं। ऐसा क्यों होता है चलिए जानते हैं इसका क्या कारण है। दरअसल पंचकों में कुछ काम ऐसे हैं जिसे करना बेहद शुभ (panchak me kya karna shubh hota hai) मानते हैं।

Advertisment

तो चलिए जानतें हैं पंचकों का रहस्य क्या है। आखिर पंचकों में कौन से काम करना बेहद शुभ मानते हैं, साथ ही जानेंगे इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए।

मई में दूसरी बार पंचक शुरू

आपको बता दें पंचकों के पांच दिन बेहद खास माने जाते हैं। इससे पहले मई 2024 में पंचक (Panchak May 2024) एक बार निकल चुके हैं। जी हां पहले पंचक 2 से 6 मई तक चले थे। इस​के बाद दूसरी बार पंचक 29 मई यानी आज से शुरू हो गए हैं। जिनकी समाप्ति 2 जून को होगी।

क्या होते हैं पंचक

ज्योतिषीय ज्ञान के अनुसार पंचक एक तरह के नक्षत्र होते हैं। कुछ नक्षत्रों को शुभ और कुछ को अशुभ माना जाता है। ऐसे में जो अशुभ नक्षत्रों होते हैं उनको पंचक कहा जाता है।

Advertisment

Panchak 2024

ये पांच नक्षत्र मिलकर मिलाते हैं पंचक

ज्योतिषीय गणना में अशुभ पांच नक्षत्रों के मिलन को पंचक कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार जब धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद एवं रेवती समेत (Panchak Nakshatra) एक साथ आते हैं तो नक्षत्रों की ये स्थिति पंचक कहलाती है।

मई के पहले पंचक कब से कब तक थे

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मई में दो बार पंचक रहेंगे। पहले पंचक 2 मई से शुरू होकर 6 मई तक चले थे। इसके बाद दूसरी पंचकों की शुरुआत 29 मई से हो गई है। जो 2 जून तक चलेंगे। पहले पंचक अग्नि पंचक थे।

दूसरे पंचक इतने बजे से होंगे शुरू

मई में एक बार पंचक निकल चुके हैं। दूसरी बार के पंचक 29 मई बुधवार को सुबह 8:26 से पंचक शुरू होकर 2 जून रविवार को 12:40 पर समाप्त होंगे।

Advertisment

मई में राज पंचक कब से हैं

आपको बता दें जब पंचक सोमवार और बुधवार से शुरू होते हैं तो उन्हें राज पंचक (Raj Panchak 2024) कहा जाता है। इस बार मई के दूसरे पंचक राज पंचक कहलाएंगे।

पंचक कितने प्रकार के होते हैं

पंचक मुख्य रूप से पांच तरह के होते है। ​इसमें रोग पंचक (Rog Panchak) , राज पंचक(Raj Panchak) , अग्नि पंचक (Agni Panchak 2024) , चोर पंचक, मृत्यु पंचक शामिल हैं।

22 दिन में दूसरी बार पंचकों का साया

आपको बता दें मई में पंचक दूसरी बार आ रहे हैं। जो दो दिन बाद यानी 29 मई से शुरू हो गए हैं। यानी 22 दिन में पचंक (Panchak 29 May 2024) दो बार रिपीट हैं।

Advertisment

जून में कब से शुरू होंगे पंचक

आपको बता दें मई में दोबारा शुरू हो रहे पंचक जून में समाप्त (May Panchak End 2024) होंगे। इसके बाद जून में पंचकों (June Panchak 2024) की शुरुआत महीने के अंत में होगी। यहां 25 जून से पंचक शुरू होकर 30 जून को समाप्त होंगे।

पंचकों दोष दूर करने के उपाय क्या हैं 

पंचकों में जिन कामों की मनाही होती है यदि आपने किसी कारणवश ये काम कर भी लिए हैं तो ऐसे में आपको एक उपाय करना (Panchak Dosh Upay) चाहिए।

अगर किसी कारणवश पंचकों में शव को हिला दिया है तो ऐसी स्थिति में शव के पास कुशा या आटे से बने हुए पांच पुतलों (Aate ke Putle) को पंचक नक्षत्रों के साथ रख देना चाहिए। इससे पंचक का दोष (Panchak Dosh Upay)  मिट जाता है।

यह भी पढ़ें:

 Kundli Vam Dakshin Kuksho: हर बच्चे की जन्म कुंडली में लिखे होते हैं ये दो शब्द, क्या आप जानते हैं इसका मतलब और संकेत

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें