Advertisment

Pan-Aadhar Linking Last Date : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की ये है अंतिम तारीख, इनकम टैक्स विभाग ने जारी की लास्ट डेट

author-image
Preeti Dwivedi
Pan-Aadhar Linking Last Date : पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की ये है अंतिम तारीख, इनकम टैक्स विभाग ने जारी की लास्ट डेट

नई दिल्ली। Pan-Aadhar Linking Last Date अगर आपने अब तक अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड एक दूसरे से लिंक नहीं किया है तो अब आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं। जी हां क्योंकि इसके लिए आयकर विभाग ने अंतिम तारीख तय कर दी है। यानि इस तारीख के पहले आपको पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना होगा। वरना इसके बाद से आपका पैनकार्ड बेकार हो जाएगा।

Advertisment

ट्वीट में दी जानकारी —
आधार और पैन कार्ड को लेकर आयकर विभाग यानि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ट्वीटर पर जानकारी दी है। जिसके अनुसार आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, सभी पैन धारकों के लिए यह अनिवार्य है। उन्हें 31.3.2023 से पहले अपने पैन को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। क्योंकि 1.04.2023 से, अनलिंक किया गया पैन निष्क्रिय हो जाएगा।

क्या होगा, अगर लिंक नहीं किया तो —
अगर आप अपना पैन नंबर आधार से लिंक नहीं करवाते हैं तो इस कंडीशन में आपको TDS तो भरना ही पड़ेगा साथ ही साथ TDS भी भरना पड़ सकता है। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड इन्वैलिड माना जाएगा। ऐसा होने की कंडीशन में आप फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।

PAN रद्द हुआ तो क्या होगा –

आप बैंकिंग ट्रांजैक्शन्स नहीं कर सकेंगे।
प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त नहीं हो सकेगी।
शेयरों और म्यूचुअल फंडों में निवेश नहीं कर पाएंगे।
पैन से लिंक वाले कोई भी काम आप नहीं कर पाएंगे।

Advertisment

ऐसे करें पैन को आधार से लिंक ​( How to link Pan-Aadhaar )—

  • PAN-Aadhaar लिंक करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं। यानि इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in/ पर विजिट करें।
  • साइट पेज पर बाईं तरफ आपको क्विक लिंक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसमें ‘लिंक आधार’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसमें अपना पैन, आधार नंबर और नाम एंटर करें। ये जानकारियां देने के बाद आपको एक OTP भेजा जाएगा।
  • OTP को एंटर करने के बाद आपका आधार और पैन लिंक हो जाएगा।
  • आप अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए www.utiitsl.com/ या www.egov-nsdl.co.in/ पर भी विजिट कर सकते हैं।
  • इसके बाद एक पॉप-अप मैसेज आपको दिखाई देगा, जिसके द्वारा आपको पता लग जाएगा कि आपका आधार सफलतापूर्वक पैन से लिंक हो गया है।
  • ध्यान रखें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income tax department) आपकी डीटेल्स को क्रॉसचेक करता है कि आपके आधार और पैन की जानकारी वैलिड है कि नहीं।
  • SMS से भी लिंक कर सकते हैं पैन-आधार मोबाइल से भी आधार को पैन कार्ड के साथ लिंक (PAN-Aadhaar link) किया जा सकता है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको SMS के जरिए अपने पैन से आधार को लिंक कराना होगा। इनक‍म टैक्‍स डिपार्टमेंट (Income tax department) के मुताबिक 567678 या 56161 पर एसएमएस भेज कर आधार को पैन से लिंक किया जा सकता है।

utility news in hindi Uses of Pan Card UIDAI top 15 TDS on bank interest income TDS Tax deduction at source Personal finance news Penalty on PAN-Aadhaar pan-aadhar-linking-last-date 31 march 2023 Pan-Aadhar Linking Double Penalty : PAN-Aadhaar news in Hindi PAN-Aadhaar Linking latest news PAN-Aadhaar Linking Pan-Aadhaar link last date PAN-Aadhaar link deadline Pan-Aadhaar link PAN-Aadhaar latest news today PAN e-KYC Pan Card number pan card KYC Invalid Pan Card India latest news in Hindi Income tax section 272B income tax department How to link Pan-Aadhaar How to link PAN card to Aadhaar How important in KYC CBDT business news in hindi business bansal vyapar news Bansal News bank savings account aadhar pan linking Aadhar card aadhaar pan linking steps aadhaar pan linking status Aadhaar Pan Linking Deadline Aadhaar PAN Linking Aadhaar card penalty aadhaar card news Aadhaar card misquoting aadhaar card aadhaar "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें