Advertisment

Pan Aadhaar Link:अब इस तारीख तक कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक, करना होगा यह काम

Pan Aadhaar Link:अब इस तारीख तक कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक, करना होगा यह कामPan Aadhaar Link: Now till this date you can link PAN card with Aadhaar, this work will have to be done

author-image
Bansal News
Pan Aadhaar Link:अब इस तारीख तक कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार से लिंक, करना होगा यह काम

नई दिल्ली। आधार और पैन कार्ड को लिंक करने की आखिरी तारीख को अब सरकार ने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। बता दें कि इससे पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की आखरी तारीख 30 जून रखी गई थी। जिसे बढ़ाकर 30सितंबर कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आप इसे 30 सितंबर तक लिंक कर सकते है। वहीं 30 सितंबर के बाद अगर आपने पैन कार्ड को लिंक नहीं किया तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।

Advertisment

इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक यदि आपने 30 सितंबर तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो आपके पैन कार्ड को इनवैलिड कर दिया जाएगा। इसके अलावा यदि आपका आधार और पैन कार्ड सही समय पर लिंक नहीं होता है तो आप किसी भी तरह का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करते समय पेन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

बता दें कि भले ही सरकार ने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया हो लेकिन आप अब घर बैठे ही अपने आधार को पैन से लिंक कर सकते हैं। पैन कार्ड लिंक के स्टेटस को आप www.incometaxgov.in पर लॉगइन करके चेक कर सकते हैं। इस साइट में जाकर आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। साथ ही अपने पैन कार्ड के स्टेटस को भी चेक कर सकते हैं।

SMS के जरिए भी करवा सकते हैं लिंक

पैन कार्ड को आधार कार्ड से आप SMS भेजकर भी लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से UIDPAN <12-digit Aadhaar> <10-digit PAN> को टाइप करना होगा। वहीं इस SMS को आपको 567678 या 561561 पर भेजना होगा।

Advertisment

Pradesh Breaking Hindi panadharlinklastdate Pan-Aadhaar link pan card pan and aadhar MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya lastdate last Hindi News Madhya Pradesh Hindi Business News Updates Date business latest updates business latest news ADHARPAN LINK ADHARLINK ADHARCARD Aadhar card
Advertisment
चैनल से जुड़ें