Advertisment

Pampore Encounter: पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे भी घेरे में

Pampore Encounter: पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे भी घेरे में Pampore Encounter: One terrorist killed in Pulwama encounter, Lashkar-e-Taiba commander Umar Mushtaq Khande also surrounded

author-image
Bansal News
Pampore Encounter: पुलवामा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे भी घेरे में

श्रीनगर। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उमर मुश्ताक खांडे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में फंस गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। खांडे उन आतंकवादियों में शामिल है, जिन्हें इस साल अगस्त में पुलिस द्वारा एक हिटलिस्ट जारी किए जाने के बाद से सुरक्षा बल निशाना बना रहे हैं।

Advertisment

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया कि खांडे इस साल की शुरुआत में श्रीनगर जिले के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना में कथित रूप से शामिल था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर के बघाट में दो पुलिसकर्मियों की हत्या और आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों में शामिल शीर्ष 10 आतंकवादियों में शामिल लश्कर का कमांडर उमर मुस्ताक खांडे पंपोर में फंसा है।’’

Umar Mustaq Khandey TERRORISTS Security Police Pulwama Pampore Encounter Pampore News National News national news hindi news national LeT Commander Umar Mustak Khandey JK CommonManIssues Jammu Kashmir Police jammu Kashmir news jammu kashmir Jammu CommonManIssues IGP Vijay Kumar Encounter in Jammu Kashmir Encounter Drangbal Encounter awantipora encounter attack in Pulwama
Advertisment
चैनल से जुड़ें