Advertisment

भोपाल में पालक महासंघ की बैठक संपन्न: NCERT/SCERT किताबों की अनिवार्यता और फीस नियंत्रण पर बनी सर्वसम्मति

MP News: आज, 25 अगस्त 2024 को, भोपाल के हिंदू भवन में प्रदेश कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

author-image
Rohit Sahu
भोपाल में पालक महासंघ की बैठक संपन्न: NCERT/SCERT किताबों की अनिवार्यता और फीस नियंत्रण पर बनी सर्वसम्मति

MP News: आज, 25 अगस्त 2024 को, भोपाल के हिंदू भवन में पालक महासंघ की प्रदेश कार्यसमिति और जिला अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और जिला अध्यक्षों ने किया। बैठक के दौरान, संगठन की पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की गई, जिनमें संगठन का निर्माण, मध्य प्रदेश निजी स्कूल फीस अधिनियम 2017, और अन्य शैक्षिक नीतियों और पहलों को लागू करने के प्रयास शामिल थे। अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा ने इन विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

Advertisment

NCRT की किताबों को अनिवार्य करने की मांग

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों को समान शिक्षा प्रदान करने के लिए एनसीईआरटी/एससीईआरटी की किताबों को अनिवार्य किया जाए। जो स्कूल निजी प्रकाशकों की किताबें निर्धारित करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिन स्कूलों ने फीस वृद्धि के लिए आवश्यक जानकारी प्रस्तुत नहीं की है, उनकी फीस वृद्धि अमान्य की जाए। सभी स्कूलों में परिवहन शुल्क के लिए आदेश जारी किए जाएं।

फीस कमेटी को दिया जाए शिकायत संबंधी प्रतिनिधित्व

शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले सामाजिक संगठनों को बच्चों के हित में शिकायत करने और फीस कमेटी में प्रतिनिधित्व देने के लिए फीस अधिनियम में प्रावधान किए जाने चाहिए। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल विश्वकर्मा और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें सुधीर सपरा, अवधेश तिवारी, प्रमोद प्रियदर्शी, प्रबोध पंड्या, दीपेश विजयवगीय, नरेश जैन, पराग अग्रवाल, शिव शर्मा, विनोद गंगराडे, संजीव बैध, एम ए खान, भूपेंद्र सिंह कैराना, मुकेश गुप्ता और अन्य जिला अध्यक्ष शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Monkey killed in CG: छत्तीसगढ़ में बंदर की गोली मारकर हत्या, घर की छत पर उधम मचा रहे बंदरों से परेशान होकर किया फायर

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें