/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/jammu-kashmir-4.jpg)
जम्मू। पाकिस्तान रेंजर्स ने बृहस्पतिवार रात जम्मू के अरनिया और आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट स्थित भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक जवान और चार नागरिक घायल हो गये।
रात में शुरू हुई गोलीबारी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार रात यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि भारतीय जवान इसका 'मुंहतोड़' जवाब दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से अरनिया सेक्टर में गोलीबारी रात लगभग आठ बजे शुरू हुई। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों ओर चार से पांच चौकियां गोलीबारी में शामिल हैं।
https://twitter.com/i/status/1717721555994829029
अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान और चार नागरिक घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को विशेष उपचार के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://twitter.com/i/status/1717696744069173279
बीएसएफ ने दी जानकारी
बीएसएफ ने कहा, ‘‘आज रात लगभग आठ बजे पाकिस्तान रेंजर्स ने अरनिया इलाके में बीएसएफ चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बीएसएफ जवानों द्वारा उचित जवाब दिया जा रहा है।’’ अधिकारी ने बताया कि घायल जवान को विशेष इलाज के लिए जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है। यह पूछे जाने पर कि क्या बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों को कोई नुकसान हुआ है, उन्होंने कहा कि यह सुबह पता चलेगा
Jammu,Soldiers,Ceasefire Violation,Arnia sector,International Border
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें