Advertisment

Pak minister on Lata ji: पाकिस्तान के मंत्री ने लता जी को दी श्रद्धांजलि, बोले- हमेशा बरकार रहेगा उनकी आवाज का जादू

पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा

author-image
Bansal Desk
RIP Lata Mangeshkar: इन केंद्रीय मंत्रियों ने लता मंगेशकर के निधन पर व्यक्त किया शोक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया है और उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा। मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण रविवार सुबह 8.12 बजे उनका निधन हो गया। 

Advertisment

उर्दू में ट्वीट किया शोक संदेश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ चीन के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल चौधरी ने बीजिंग से उर्दू में शोक संदेश ट्वीट किया, ''लता मंगेशकर के निधन से संगीत के एक युग का अंत हो गया। लता ने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया और उनकी आवाज का जादू हमेशा  बरकार रहेगा।'' उन्होंने कहा, ''जहां भी उर्दू बोली और समझी जाती है, वहां लता मंगेशकर को अलविदा कहने वालों का हुजूम है।''  

पाकिस्तानी मीडिया में प्रसारित हुई निधन की खबर

मंगेशकर के निधन की खबर ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है और लगभग सभी टीवी चैनलों पर उनके निधन की खबर के साथ-साथ उनके सदाबहार गीत प्रसारित किये जा रहे हैं। पाकिस्तान के सरकारी टीवी पर भी मंगेशकर के निधन की खबर प्रसारित हुई, जो सीमा के इस ओर उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

singer lata mangeshkar rip lata mangeshkar pakistani media on lata ji pakistani media pakistan minister pays tribute to lata ji lata mangeshkar today news Lata Mangeshkar Songs lata Mangeshkar passes away lata mangeshkar passed away lata mangeshkar news today lata mangeshkar news lata mangeshkar live lata mangeshkar latest news lata mangeshkar is no more lata mangeshkar health Lata Mangeshkar died today Lata Mangeshkar Died lata mangeshkar death news lata mangeshkar death lata mangeshkar breaking news lata mangeshkar age Lata Mangeshkar
Advertisment
चैनल से जुड़ें