Advertisment

पाकिस्तान ने वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

इस्लामाबाद, 12 जनवरी (भाषा) पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम समझौते का कथित रूप से उल्लंघन किए जाने पर विरोध जताते के लिए मंगलवार को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को सम्मन किया।

Advertisment

विदेश विभाग ने आरोप लगाया कि सोमवार को नेजापीर सेक्टर में गोलीबारी में 10 साल का बच्चा घायल हुआ है।

विभाग ने एक बयान में कहा कि भारतीय पक्ष को 2003 संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने, इस मामले और संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन के अन्य मामलों की जांच करने और नियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए बुलाया गया था।

भाषा अर्पणा माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें