Advertisment

Fishermen released: चार साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए मछुआरें

पाकिस्तान देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार किए गए 20 भारतीय मछुआरों को सोमवार को वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौंपेगा एक वरिष्ठ कारागार अधिकारी ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal news
Fishermen released: चार साल बाद पाकिस्तान की जेल से रिहा हुए मछुआरें

इस्लामाबाद। पाकिस्तान देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार किए गए 20 भारतीय मछुआरों को सोमवार को वाघा बॉर्डर के जरिए भारत को सौंपेगा Fishermen released एक वरिष्ठ कारागार अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

अभी भी पाकिस्तानी जेल में मछुआरें

कराची की लांडी जेल में रखे गए मछुआरों को मानवीय आधार पर रविवार को रिहा कर दिया गया। ‘डॉन’ समाचार पत्र के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक अजीम थेबो ने बताया कि सद्भावना के तहत इन 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई के बाद इस जेल में अब 568 भारतीय मछुआरे हैं।

मछुआरों को लाहौर तक ले जाएगा ये संगठन

रिहा किए गए इन मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने और बिना अनुमति मछलियां पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सामाज कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन ‘ईधी फाउंडेशन’ ने सड़क मार्ग से लाहौर तक पहुंचाया। ईधी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा कि संगठन मछुआरों के लाहौर तक जाने का खर्च वहन करेगा, जहां उन्हें भारत के सीमा सुरक्षा बल को सौंपा जाएगा। ईधी फाउंडेशन ने हर मछुआरे को सद्भावना के तहत पचास-पचास हजार रुपए भी दिए।

चार साल तक जेल में रहे मछुआरे

जेल में चार साल तक रहे मछुआरे भावेश भीका ने कहा कि वह जिस नौका पर सवार था, वह रात में बहकर पाकिस्तानी जलक्षेत्र में आ गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि हमने आपकी सीमा का उल्लंघन किया है।’’ पाकिस्तान और भारत समुद्री सीमा के उल्लंघन के कारण एक दूसरे के मछुआरों को नियमित रूप से पकड़ते हैं।

Advertisment

कैदियों की सूची का आदान-प्रदान

भारत और पाकिस्तान ने इस साल की शुरुआत में कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया था, जिसके अनुसार कम से कम 628 भारतीय कैदी पाकिस्तान में हैं, जिनमें से 577 मछुआरे हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ 355 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की थी, जिनमें 73 मछुआरे थे। गैर सरकारी संगठन ‘पाकिस्तान फिशरमेन फोरम’ ने कहा कि दोनों देशों के बीच अरब सागर के तटीय क्षेत्र में एक स्पष्ट सीमांकन रेखा के अभाव के कारण आधुनिक समय के नौवहन उपकरण नहीं रखने वाले मछुआरे गलती से सीमा पार चले जाते हैं।

पाकिस्तान released pakistan news in hindi pakistan news pakistan india fishermen pakistan fishermen International News In Hindi indian fishermen fishermen released by pakistan Fishermen released fishermen ap fishermen released by pakistan ap fishermen released by pak 20 indian fishermen released 20 ap fishermen released by pakistan 20 ap fishermen released by pak 20 ap fishermen released 19 indian fishermen released 10 pakistan fishermen released
Advertisment
चैनल से जुड़ें