Advertisment

Mohan Yadav Statement: CM मोहन यादव के बयान से पकिस्तान में हड़कंप, पाक विदेश मंत्रालय ने जताया विरोध

Mohan Yadav Statement: CM मोहन यादव के बयान से पकिस्तान में हड़कंप, पाक विदेश मंत्रालय ने बयान देते हुए विरोध किया है।

author-image
Bansal news
Mohan Yadav Statement: CM मोहन यादव के बयान से पकिस्तान में हड़कंप, पाक विदेश मंत्रालय ने जताया विरोध

Mohan Yadav Statement: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अखंड भारत को लेकर दिए हुए बयान पर पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। सीएम के अखंड भारत वाले बयान पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई है। साथ ही पाक विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर जताया विरोध जताया है।

Advertisment

CM ने अखंड भारत को लेकर दिया था बयान

मोहन यादव ने अखंड भारत को लेकर बयान दिया था। सीएम ने बयान देते हुए कहा था कि अयोध्या के बाद अब अखंड भारत की बारी है। POK को भारत में मिलाने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पाकिस्तान के बचे हुए हिस्से को भारत में मिलाने की ओर ये हमारा पहला कदम है।

जिस पर पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बयान जारी कर विरोध किया है। अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के विरोध में भी जारी बयान जारी किया है। साथ ही UP के CM योगी आदित्यनाथ के अखंड भारत के बयान पर भी नाराज़गी जताई है।

संबंधित खबर:Top Hindi News Today: प्राण प्रतिष्ठा से लौटते ही पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा, रामलला के दर्शन करने सुबह से ही उमड़ा जनसैलाब

Advertisment

पाकिस्तान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

सीएम के अखंड भारत वाले बयान पर पाकिस्तान ने कड़ी नाराज़गी जताई है। अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की निंदा की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के ऑफिसियल हैंडल कहा गया कि, भारत में बढ़ती हिंदुत्व विचारधारा के साथ धार्मिक सद्भाव और शांति के लिए गंभीर खतरा है।

भारत को 2 राज्यों, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस या फिर राम मंदिर के उद्घाटन को पाकिस्तन के कुछ हिस्सों पर फिर से कब्जाने की ओर पहला कदम बताया है। आगे कहा कि भारत में बढ़ रहे ऐसे मामलों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने यह अपील पूरे राष्ट्र से भी की।

संबंधित खबर:CG AIIMS News: परमानेंट भर्ती के बाद संविदा कर्मियों को किया बाहर, 500 ठेका कर्मचारियों ने किया काम बंद

Advertisment

सीएम मोहन यादव ने दिया जबाव

पाकिस्तान की आपत्ति पर सीएम मोहन यादव ने कहा, कि लाख आपत्ति जताए पाकिस्तान, लेकिन पहले अखंड भारत ही था। ये ही अतीत के अखंड भारत को लेकर आज भी पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा, ये हमारे राष्ट्र गान में शामिल है।

राष्ट्र गान में शामिल पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा तो हटा नहीं सकते हैं। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। अखंड भारत हजारों हजार साल से रहा है। ऐसे आपत्ति करने से बात खत्म नहीं हो जाएगी। अखंड भारत का सपना हजारों साल से रहा है।

ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: प्राण प्रतिष्ठा से लौटते ही पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा, रामलला के दर्शन करने सुबह से ही उमड़ा जनसैलाब

Advertisment

Ayodhya Travel and Tourism: अयोध्‍या में राम मंदिर से टूरिज्‍म, क्या अयोध्या बन पाएगा धार्मिक टूरिज्म का नया केंद्र?

Parakram Diwas 2024: पराक्रम दिवस से सुभाष चन्द्र बोस का क्या है नाता, जानिए 23 जनवरी को क्यों मनाते हैं ये दिवस

MP Weather Update: दतिया में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

Aaj ka Rashifal: चमकेंगे मेष राशि के सितारे, कर्क के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल (23 जनवरी)

hindi news Bansal News bhopal news MP news pakistan news CM Mohan Yadav akhand bharat pakistan hadkamp
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें