Advertisment

Pakistan Block Wikipedia : पाकिस्तान ने विकिपीडिया को डाला काली सूची में ! आपत्ति जनक कंटेट होने की बात वायरल

पाकिस्तान ने विकिपीडिया द्वारा आपत्तिजनक या ईशनिंदा से संबंधित सामग्री को हटाने से इनकार करने के बाद वेबसाइट को ‘ब्लॉक’ कर दिया है।

author-image
Bansal News
Pakistan Block Wikipedia : पाकिस्तान ने विकिपीडिया को डाला काली सूची में ! आपत्ति जनक कंटेट होने की बात वायरल

इस्लामाबाद।  Pakistan Block Wikipedia पाकिस्तान ने विकिपीडिया द्वारा आपत्तिजनक या ईशनिंदा से संबंधित सामग्री को हटाने से इनकार करने के बाद वेबसाइट को ‘ब्लॉक’ कर दिया है। शनिवार को मीडिया में प्रकाशित खबर से यह जानकारी मिली है।

Advertisment

‘द न्यूज’ अखबार की खबर के अनुसार, विकिपीडिया को काली सूची में डालने की कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कुछ दिन पहले ही विकिपीडिया की सेवा को 48 घंटे के लिए बाधित और धीमा कर दिया था। पीटीए ने विकिपीडिया को चेतावनी दी थी कि अगर वेबसाइट पर उपलब्ध ‘ईशनिंदा’ से संबंधित सामग्री हटाई नहीं जाती है, तो उसे ‘ब्लॉक’ कर दिया जाएगा। खबर के मुताबिक, जब पीटीए के प्रवक्ता से शुक्रवार देर रात संपर्क किया गया और विकिपीडिया को ‘ब्लॉक’ करने के बारे में पूछा गया, तो अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए ‘‘हां’’ में जवाब दिया।

उच्च न्यायालय के निर्देश पर पीटीए ने 48 घंटों के लिए विकिपीडिया को बाधित और धीमा कर दिया था, क्योंकि उस पर ईशनिंदा सामग्री थी। विकिपीडिया एक मुफ्त ऑनलाइन विश्वकोश है, जिसे दुनियाभर के कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया और संपादित किया गया है। इसका संचालन विकिमीडिया फाउंडेशन करता है। पीटीए के प्रवक्ता ने कहा, “विकिपीडिया को नोटिस जारी कर उक्त सामग्री को ब्लॉक करने/हटाने का निर्देश दिया गया था। उसे पेशी का अवसर भी प्रदान किया गया।

हालांकि, मंच ने न तो ईशनिंदा सामग्री हटाने के निर्देश का अनुपालन किया और न ही प्राधिकरण के सामने पेश हुआ।” पाकिस्तान में सोशल मीडिया की बड़ी कंपनी फेसबुक और यूट्यूब को पूर्व में ईशनिंदा वाली सामग्री को लेकर ‘ब्लॉक’ किया गया था। मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में ईशनिंदा एक संवेदनशील मुद्दा है।

Advertisment
Pakistan pakistan news pakistan news live latest pakistani news wikipedia india vs pakistan 2022 media in pakistan pakistan bans wikipedia pakistani drama pta blocks wikipedia in pakistan pta nay pakistan mai wikipedia ki website block kar di wikipedia audio article wikipedia ban in pakistan wikipedia banned in pakistan wikipedia blocked in pakistan wikipedia in pakistan wikipedia ip blocked wikipedia pakistan wikipedia pakistan possible ban
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें