Advertisment

PAK vs SA: दक्षिण अफ्रीका की एक विकेट से रोमांचक जीत, पाकिस्तान की लगातार चौथी हार

PAK vs SA: एडेन मार्कराम की जिम्मेदारी से भरी पारी और केशव महाराज की अगुवाई में पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से...

author-image
Bansal News
PAK vs SA: दक्षिण अफ्रीका की एक विकेट से रोमांचक जीत, पाकिस्तान की लगातार चौथी हार

PAK vs SA: एडेन मार्कराम की जिम्मेदारी से भरी पारी और केशव महाराज की अगुवाई में पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान से दक्षिण अफ्रीका ने ICC वनडे वर्ल्ड कप के मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान पर एक विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।

Advertisment

SAटॉप पर पहुँचा

पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 270 रन पर आउट हो गई। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.2 ओवर में 9 विकेट पर 271 रन बना कर जीत दर्ज की।

दक्षिण अफ्रीका के इस जीत से छह मैच में 10 अंक हो गए हैं और वह भारत की जगह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया है।

पाकिस्तान की यह लगातार चौथी हार है और उसके 6 मैच में केवल 4 अंक हैं, जिससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।

Advertisment

दोनों टीम के बीच मार्कराम ने अंतर पैदा किया, क्योंकि पाकिस्तान की तरह दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज भी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

मार्कराम ने खेली शानदार पारी  

मार्कराम ने 93 गेंद पर 91 रन बनाए जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। उनके आउट होने के बाद महाराज ने एक छोर एक संभाले रखा तथा 21 गेंद पर नाबाद 7 रन बनाए। उन्होंने मोहम्मद नवाज पर विजयी चौका भी लगाया। पाकिस्तान की तरफ से सौद शकील (52) और बाबर (50) ने अर्धशतक जमाए।

उनके अलावा शादाब खान ने 43 और मोहम्मद रिजवान ने 31 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी ने 60 रन देकर 4 विकेट लिए। तेज गेंदबाज मार्को यानसन (43 रन देकर 3) और गेराल्ड कोएत्जी (42 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया।

Advertisment

मिलर ने भी दिखाया अपना जलवा

कप्तान तेंबा बावुमा (28) ने मोहम्मद नवाज का 3 चौकों और हारिस रऊफ का छक्के से स्वागत किया लेकिन मोहम्मद वसीम ने गेंद संभालते ही उन्हें स्क्वायर लेग पर कैच करा दिया। इससे बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ा।

मार्कराम ने मीर पर चौका लगाकर 50 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि डेविड मिलर (29) ने भी लंबे शॉट लगाने की अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया। इन दोनों ने 5वें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। यानसन भी 14 गेंद पर 20 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए।

महाराज ने लगाया विनिंग शॉट

जब दक्षिण अफ्रीका को 21 रन की जरूरत थी तब मीर ने मार्कराम को आउट करके मैच को रोमांचक बना दिया। बाबर ने प्वाइंट पर उनका खूबसूरत कैच लिया। इसके बाद महाराज, लुंगी एनगिडी और तबरेज़ शम्सी ने पाकिस्तान की उम्मीद पर पानी फेरा।

Advertisment

बाबर ने अपनी 65 गेंद की पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान अगर 250 रन के पार पहुंच पाया तो इसका श्रेय शकील और शादाब के बीच छठे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी हो जाता है। शादाब ने शम्सी और महाराज दोनों पर छक्के लगाए जबकि शकील ने अपनी पारी में सात चौके जड़े।

ये भी पढ़ें: 

MP Weather Update: एमपी में बदलता मौसम, होने लगा सर्दी का अहसास, जल्द शुरू होगी कड़ाके की ठंड

Detox Drinks For Acidity: एसिडिटी की समस्‍या से ना हो परेशान, ये 3 ड्र‍िंक्‍स दिलाएंगे राहत

Advertisment

Foods For Dry Skin In Winter: सर्दियों की डाइट में शामिल करें ये 6 सुपरफूड, रूखी त्वचा से मिलेगा छुटकारा

Impact Of Climate Change: विज्ञान मंत्रालय का शोध, भारत के ये क्षेत्र आगामी वर्षों में होंगे भीषण लू की चपेट में, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Air Travel Rules: एयरपोर्ट पर भूलकर भी न बोले ये शब्द, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Advertisment

world cup 2023, icc world cup 2023, sa vs pak, south africa vs pakistan 

world cup 2023 Temba Bavuma south africa vs pakistan Shaheen Shah Afridi and Marco Jansen. Shaheen Afridi shadab khan Saud Shakeel sa vs pak Rassie van der Dussen Quinton de Kock Mohammad Wasim Jr Mohammad Rizwan(w) mohammad rizwan Mohammad Nawaz Kagiso Rabada Imam ul Haq Iftikhar Ahmed icc world cup 2023 Haris Rauf Babar Azam(c) babar azam Aiden Markram Abdullah Shafique
Advertisment
चैनल से जुड़ें