Advertisment

PAK vs BAN: पाक के लिए करो या मरो का मुकाबला, देखें क्या होगी मैच की रणनीति और पिच की कन्डिशन

PAK vs BAN: सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका पाकिस्तान मंगलवार को जब वर्ल्ड कप में जूझ रही एक अन्य टीम बांग्लादेश से...

author-image
Bansal News
PAK vs BAN: पाक के लिए करो या मरो का मुकाबला, देखें क्या होगी मैच की रणनीति और पिच की कन्डिशन

PAK vs BAN: सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुका पाकिस्तान मंगलवार को जब वर्ल्ड कप में जूझ रही एक अन्य टीम बांग्लादेश से भिड़ेगा तो करो या मरो के इस मुकाबले में लगातार चार मैच में हार के क्रम को तोड़ने का प्रयास करेगा।

Advertisment

PAK के लिए सफर मुश्किल

पाकिस्तान के 4 अंक हैं और वह अब अधिकतम 6 अंक और जुटा सकता है जिससे लीग चरण के बाद उसके अधिकतम 10 अंक हो सकते हैं।

दो टीम पहले ही 10 या इससे अधिक अंक जुटा चुकी हैं जबकि इनके अलावा 3 और टीम पाकिस्तान से आगे हैं जिससे उसका सेमीफाइनल में जगह बनाना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

सभी टीम से अनुकूल नतीजे मिलने की उम्मीद काफी कम है। साथ ही धीमी शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लय पकड़ ली है जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी शानदार फार्म में है।

Advertisment

भारत 12 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर चुका है जबकि दक्षिण अफ्रीका के 10 अंक हैं।

पाक की हार करेगी उन्हें बाहर

पाकिस्तान को न सिर्फ अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे बल्कि बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी जिससे उसका नेट रन रेट सुधरे जो अभी माइनस 0.205 है।

बांग्लादेश के खिलाफ हार पाकिस्तान की सभी उम्मीदें खत्म कर देगी। ऐसे में उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ अपना सब कुछ झोंक देंगे।

Advertisment

पाकिस्तान को उसके बल्लेबाजों ने निराश किया है जबकि गेंदबाजों ने प्रभावित किया है। पाकिस्तान के बल्लेबाज 6 में से 4 मैच में पूरे ओवर खेलने में नाकाम रहे।

ईडन गार्डन्स की तेज गेंदबाजी की मददगार पिच पर पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि शाहीन शाह अफरीदी, हारिस राउफ और मोहम्मद वसीम बांग्लादेश के खिलाफ उसे शुरुआती सफलताएं दिलाएंगे।

वसीम जूनियर का अच्छा प्रदर्शन

पाकिस्तान के लिए सबसे सकारात्मक चीज मोहम्मद वसीम जूनियर का प्रदर्शन रहा है जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बीमार हसन अली की जगह उतरे और वर्ल्ड कप में डैब्यू किया।

Advertisment

वसीम ने 62 रन देकर दो विकेट चटकाए लेकिन डेथ ओवरों में उन्हें केशव महाराज पर काफी दबाव बनाया था।

वसीम के टीम में अपनी जगह बनाए रखने की उम्मीद है क्योंकि पाकिस्तान टूर्नामेंट में जूझ रहे बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगा।

पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी निराशा उसके बल्लेबाज रहे हैं जो 4 मैच में पूरे 50 ओवर खेलने में भी नाकाम रहे।

Advertisment

कप्तान बाबर आजम भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे हैं।

BANके बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म

बाबर ने अब तक 3 अर्धशतक जड़े हैं और बांग्लादेश के खिलाफ उनकी नजरें बड़े शतक पर होंगी।

दूसरी तरफ शाकिब अल हसन की अगुआई वाली बांग्लादेश की टीम में भी सब कुछ सही नहीं है। टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं।

Advertisment

नीदरलैंड के खिलाफ पिछले मैच में टीम के टॉप 6 बल्लेबाजों में से 4 दोहरे अंक में भी पहुंचने में नाकाम रहे जिससे 230 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 142 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है।

टीम के 6 मैच में एक जीत से सिर्फ दो अंक हैं और 10 टीम की तालिका में वे 9वें स्थान पर चल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राउफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, मेहदी हसन, तास्किन अहमद , मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन शाकिब। समय: मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: 

Election 2023: 15 दिन तक MP में दिग्गज नेताओं की फौज, कौन-कब करेगा प्रचार, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी सहित ये होंगे शामिल

MP Election 2023: PM Modi 4, जेपी नड्डा 3 नवंबर को आएंगे MP, अंतिम दिन इतने प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Aaj Ka Mudda: डैमेज पर दिग्गजों का ‘कंट्रोल’, समय रहते बुझेगी बगावत की आग?

Chhattisgarh Election 2023: मंत्री की संपत्ति में बढ़ोतरी नहीं, पत्नी की संपत्ति हुई दोगुना, नामांकन में दिया ब्यौरा

Success Story: छोटी-सी उम्र में खड़ी की 100 करोड़ की AI कंपनी, जानिए कौन हैं प्रांजली अवस्थी

pak vs ban, world cup 2023, icc world cup 2023, pakistan vs bangladesh 

world cup 2023 Usama Mir Tauheed Hriday taskin ahmed Tanjeed Hasan Tamim Shariful Islam and Tanjeem Hasan Shakib shakib al hasan Shaheen Afridi and Mohammad Wasim shadab khan Saud Shakeel Salman Ali Aga Pakistan vs Bangladesh PAK vs BAN Nazmul Hussain Shanto Nasum Ahmed Mustafizur Rahman Mushfiqur Rahim mohammad rizwan Mohammad Nawaz Mehdi Hasan Miraj Mehdi Hasan Mahmudullah Riyad liton das Imam ul Haq Iftikhar Ahmed icc world cup 2023 Hasan Mahmood Hasan Ali Haris Rauf fakhar zaman babar azam Abdullah Shafiq
Advertisment
चैनल से जुड़ें