Advertisment

Padma Vibhushan BB Lal Passed Away: 101 वर्ष की आयु में पुरातत्वविद् बीबी लाल का निधन, जानें पूरी खबर

पुरातत्वविद् एवं पद्म विभूषण से सम्मानित बी बी लाल का शनिवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

author-image
Bansal News
Padma Vibhushan BB Lal Passed Away: 101 वर्ष की आयु में पुरातत्वविद् बीबी लाल का निधन, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। Padma Vibhushan BB Lal Passed Away पुरातत्वविद् एवं पद्म विभूषण से सम्मानित बी बी लाल का शनिवार को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने ‘‘हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे संबंध को गहरा किया।’’लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक रहे थे और उन्हें अयोध्या में उस स्थल पर खुदाई के दौरान मंदिर जैसे स्तंभ मिले थे, जहां अब राममंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisment

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

मोदी ने कहा, ‘‘श्री बी बी लाल एक असाधारण व्यक्तित्व थे। संस्कृति और पुरातत्व में उनका योगदान अद्वितीय है। उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा किया। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति।’’ केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि देश ने एक प्रतिभाशाली व्यक्ति को खो दिया है। उन्होंने कहा कि लाल ने चार दशकों से अधिक समय तक भारत के पुरातत्व उत्खनन एवं प्रयासों और पुरातत्वविदों को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

योगदान रहेगा हमेशा याद

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पुरातत्व में पद्म विभूषण प्रोफेसर बी बी लाल का उल्लेखनीय योगदान है। वह अपने क्षेत्र के अगुआ थे, उन्होंने अपना जीवन इस विषय के लिए समर्पित किया। उनका काम आने वाली पीढ़ियों को सिखाता और प्रभावित करता रहेगा। महान आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि।’’

state News new-delhi-city-general national news HPCommonManIssues famous BB Lal delhi top Delhi news hindi news Delhi CommonManIssues archaeologist brajbasi lal archaeologist BB Lal
Advertisment
चैनल से जुड़ें