Advertisment

Padma Awards: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, राकेश झुनझुनवाला और रवीना टंडन समेत 106 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

Padma Awards: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, राकेश झुनझुनवाला, रवीना टंडन समेत 106 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार Padma Awards: Padma Awards announced, 106 celebrities including Rakesh Jhunjhunwala, Raveena Tandon received Padma Awards

author-image
Bansal News
Padma Awards: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, राकेश झुनझुनवाला और रवीना टंडन समेत 106 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2023 के लिए पद्म पुरस्कार का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कारो से नवाजा जाएगा। इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं।

Advertisment

74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों पाने वाली हस्तियों में कई नामचीन चेहरे है। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एस एम कृष्णा, श्रीनिवस वर्धान और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

9 हस्तियों को पद्म भूषण

वहीं बता दें कि इस बार कुल 9 हस्तियों को पद्म भूषण देने का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कुमार मंगलम बिड़ला, दीपक धर, वाणी जयराम, स्वामी चिन्ना जीयर, सुमन कल्याणपुर, कपिल कपूर, सुधा मूर्ति (सामाजिक कार्यकर्ता), एसएल भयरप्पा और कमलेश डी पटेल शामिल है।

रवीना टंडन समेत 91 अन्य को पद्मश्री

बता दें कि मरणोपरांत बिजनेस मैन राकेश झुनझुनवाला, अभिनेत्री रवीना रवि टंडन के अलावा RRR फिल्म के संगीतकार एमएम कीरावनी को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इनके अलावा अन्य 88 हस्तियों को भी पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जाएगा।

Advertisment

बता दें कि पद्म पुरस्कार – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। साल 1954 से ये पुरस्कार, हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं। जिसमें कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र से जुड़े कई नायकों को यह सम्मान दिए जाते है।

Padma Vibhushan 2023 Winner Padma Vibhushan Padma Shri 2023 Winner Padma Shri Padma Bhushan 2023 Winner Padma Bhushan padma awards list padma awards 2023 announcement padma awards 2023 padma award 2023 list Padam Award Winner Padam Award 2023 Winner List Padam Award 2023 Winner
Advertisment
चैनल से जुड़ें