Advertisment

छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी: प्रदेश में 14 नवंबर से समर्थन मूल्‍य पर उपज खरीदेगी सरकार, 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे दाम

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25: प्रदेश में 14 नवंबर से समर्थन मूल्‍य पर उपज खरीदेगी सरकार, 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे दाम

author-image
Sanjeet Kumar
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25: छत्‍तीसगढ़ में 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए बड़ी संख्‍या में किसानों ने अपना पंजीयन 31 अक्‍टूबर तक कराया है। धान खरीदी को लेकर अब प्रदेश के सभी केंद्रों पर तैयारियां लगभग अंतिम चरणों में चल रही है। इस बार किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल से धान समर्थन मूल्‍य पर किसानों से खरीदी जाएगी।

Advertisment

बता दें कि अभी प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में धान की कटाई (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25) का काम भी तेजी से चल रहा है। वहीं धान खरीदी केंद्रों पर करीब 20 नवंबर के बाद किसानों की भीड़ शुरू हो जाएगी। 14 नवंबर को धान खरीदी केंद्रों पर शुभारंभ के साथ ही खरीदी का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए किसानों को मोबाइल के माध्‍यम से एसएसएम भी भेजा जाएगा। इस एसएमएस में किसानों को किस तारीख को अपनी धान बेचना है, वह तारीख भी दी जाएगी।

धान कटाई के बढ़े दाम, अब तीन हजार तक ले रहे

Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024

प्रदेश में जहां पूर्व में 1 एकड़ धान (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25) कटाई कराने पर 1200-1500 रुपए तक मजदूर लेते थे। अब यह दाम  3000-3500 तक बढ़ गए हैं। ऐसे में किसान खलिहान तैयारी में लगे हैं। जिला सहकारी बैंक शाखा लवन प्रभारी के द्वारा जानकारी दी गई कि 14 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी।

समर्थन मूल्य 3100 रुपए पर की जाएगी खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 नवंबर से धान खरीदी (Dhan Kharidi Chhatisgarh) करेगी। इसको लेकर पूर्व में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जानकारी दी थी कि सरकार 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25) खरीदेगी। इसके लिए सभी धान खरीदी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन का उपयोग होगा और 30 हजार गठान बारदाने की खरीदी की गई है। यह निर्णय मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक में पहले ही लिया जा चुका है।

Advertisment

160 लाख मीट्रिक टन की होगी खरीदी

Chhattisgarh Dhan Kharidi

छत्तीसगढ़ में लगभग 37.46 लाख किसान (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25) परिवार हैं, जिनमें से 80% लघु और सीमांत किसान हैं। राज्य में धान, सोयाबीन, उड़द और अरहर मुख्य खरीफ फसलें हैं। पिछले वर्ष, राज्य में समर्थन मूल्य पर रिकॉर्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी (Dhan Samarthan mulya) की गई थी, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं इस साल सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

धान का उठाव 31 मार्च तक होगा

बैठक में धान खरीदी, उठाव, कस्टम मिलिंग, और परिवहन पर विस्तार (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25) से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव किया जाएगा। धान उठाव 31 मार्च तक अनिवार्य होगा। इसके अलावा, किसानों के लिए उपार्जन केंद्रों पर बैठक, पेयजल, कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

31 जनवरी 2025 तक की जाएगी खरीदी

प्रदेश में धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू (Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25) होकर 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। इस बीच प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तुलाई मशीन का उपयोग किया जाएगा। इस साल धान खरीदी के लिए 30 हजार गठान बारदाने की व्यवस्था सरकार ने की है। धान खरीदी के लिए किसानों ने 31 अक्टूबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन कराया था।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: छत्‍तीसगढ़ मौसम में बदलाव: अंबिकापुर सबसे ठंडा, प्रदेश में चार दिन बाद गिरेगा पारा; इस तारीख से पड़ेगी में अच्‍छी ठंड

छत्तीसगढ़ धान खरीदी की डेट Society Chhattisgarh Procurement Center Chhattisgarh paddy procurement date fixed on cm vishnudeo sai cabinet meeting Paddy Procurement Center govt buy support price dhan tihar 2024 in cg cm vishnudeo sai cabinet meeting Chhattisgarh paddy purchase 2024 Chhattisgarh Food and Civil Department Chhattisgarh Dhan Kharidi 2024-25 cg paddy procurement date cg nan CG Govt cg dhan kharidi date cg Chhattisgarh Cooperative Department
Advertisment
चैनल से जुड़ें