Advertisment

CG News: सूरजपुर में अब तक नहीं हो सकी धान की कटाई, सरकारी खरीदी केंद्रों में पसरा सन्नाटा

ऐसे में धान खऱीदी केंद्रों में पंजीयन करा चुके किसान भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस साल 32 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है..

author-image
Agnesh Parashar
CG News: सूरजपुर में अब तक नहीं हो सकी धान की कटाई, सरकारी खरीदी केंद्रों में पसरा सन्नाटा

सूरजपुर। जिले के किसानों को मौसम की बेरूखी की मार झेलनी पड़ रही है। नवंबर महीना शुरू हो चुका है। धान खऱीदी हो रही है..लेकिन यहां के किसानों की धान की कटाई नहीं हुई है..इस बार फसल की पैदावार कम होने से अन्नदाताओं के चेहरे पर मायूसी है।

Advertisment

ऐसे में धान खऱीदी केंद्रों में पंजीयन करा चुके किसान भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस साल 32 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है..जिसके लिए 54 धान खरीदी केंद्र और एक संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं।

मौसम की मार झेल रहे किसान

सूरजपुर जिले मे धान के फसल को लेकर किसान हमेशा ही परेशान रहते हैं। अक्सर ही जिले में अच्छी बारिश ना होने के कारण किसान कभी कर्ज के बोझ तले दबे रहते हैं। फसलें खराब हो जाए तो किसानों को समय पर राज्य सरकार की ओर मुआवजा नहीं मिलता, मुआवजे के लिए भी किसानों को महीनों सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

असमय हुई बारिश से किसान परेशान

वहीं इस साल जिले में देर से हुई बारिश के कारण अब तक किसानों की धान की फसल नहीं पक नहीं पाई है जिससे समय पर किसान कटाई भी नहीं कर पा रहे हैं, साथ ही किसानों का कहना है कि इस बार फसल का उत्पादन भी कम होगा क्योंकि फसल की पैदावार भी कम हुई है।

Advertisment

1 नवंबर से धान खरीदी शुरू

बता दें राज्य में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चकी है लेकिन प्रदेश अब भी कई खरीदी केंद्रों में एक भी किसान नहीं पहुंचा है। एक वजह भी कि किसानों की फसल इस बार लेट आ रही है इसलिए भी किसान धान खरीदी केंद्र पर नहीं पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक धान खरीदी केन्द्रो मे सन्नाटा ही रहेगा।

publive-image

वैसे हर साल तो सूरजपुर में धान खरीदी का सरकारी लक्ष्य पूरा हो जाता हैं लेकिन इस बार कम ही उम्मीद है कि धान खरीदी का लक्ष्य पूरा हो।

54 धान खरीदी और एक संग्रहण केंद्र बनाया गया

बता दें कि इस बार जिला प्रशासन ने 32 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा है, इसके लिए जिले में 54 धान खरीदी केन्द्र व एक संग्रहण केन्द्र बनाया गया है। साथ ही संबंधित केन्द्र संचालकों को प्रशासन द्वारा विभिन्न दिशा- निर्देश भी दे दिए गए हैं। ताकि धान बेचने आए किसानों को असुविधा का समना न करना पड़े।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

IIT-BHU Protest: IIT BHU Campus में बदमाशों ने छात्रा के उतरवाए कपड़े, विरोध में छात्रों ने सड़क पर किया प्रदर्शन, सीएम योगी ने द‍िए कठोर कार्रवाई के न‍िर्देश

JEE Mains 2024 Syllabus: फिजिक्स, केमेस्ट्री व मैथमेटिक्स का सिलेबस में हुई कटौती, ये हुआ बदलाव

12th Fail BO Collection Day 7: लगातार पास हो रही विक्रांत की मूवी, 7वें दिन फिल्म ने जोड़े इतने करोड़

Advertisment

US Visa: अमेरिकी वीजा की खातिर साक्षात्कार नियुक्ति के लिए 37 दिन की प्रतीक्षा, पढ़ें पूरी खबर

CG Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अ​मित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा आज, जारी करेंगे घोषणा पत्र

सूरजपुर  न्यूज, छत्तीसगढ़ न्यूज, धान पर बारिश का असर, धान खरीदी छत्तीसगढ़, धान की फसल छत्तसीगढ़, Surajpur News, Chhattisgarh News, Effect of rain on paddy, Paddy purchased Chhattisgarh, Paddy crop Chhattisgarh

Advertisment
chhattisgarh news छत्तीसगढ़ न्यूज surajpur news धान खरीदी छत्तीसगढ़ सूरजपुर न्यूज Paddy Crop Chhattisgarh Effect of rain on paddy Paddy purchased Chhattisgarh धान की फसल छत्तसीगढ़ धान पर बारिश का असर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें