Advertisment

Shipuri News: सैलरी 12 हजार और आसामी करोड़ों का, EOW की छापेमारी में खुला धनकुबेर का राज

Shipuri News: सैलरी 12 हजार और आसामी करोड़ों का, EOW की छापेमारी में खुला धनकुबेर का राज ow-raid-in-shivpuri-raid-in-shivpuri-at-bank-officerraid-at-bank-worker-सहायक-समिति-प्रबंधक-shivpuri-raid-at-band-officer

author-image
Bansal News
Shipuri News: सैलरी 12 हजार और आसामी करोड़ों का, EOW की छापेमारी में खुला धनकुबेर का राज

शिवपुरी। प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले करीब 1 महीने में लोकायुक्त विभाग ने कई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों पर छापा मारा है। साथ ही कई कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुरुवार को EOW ने की एक टीम ने शिवपुरी जिले में सहायक समिति प्रबंधक के घर छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में EOW ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक EOW की टीम ने आज सुबह 5 बजे ही बैंक कर्मचारी के यहां छापेमार कार्रवाई की है। इस छापे में प्रबंधक के घर से करोड़ों की संपत्ति मिलने की जानकारी मिली है। बता दें कि कोलारस तहसील में आने वाले पचावली सहकारिता बैंक में बीते दिनों करोड़ों रुपए के घोटाले की खबर सामने आई थी। इस घोटाले की खबर के बाद कोर्ट ने कर्मचारियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश जारी किए थे। कोर्ट के आदेश पर EOW की टीम ने आज सुबह पांच बजे विजयपुरम कॉलोनी में रहने वाले एमएस भार्गव के घर पर छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक भार्गव के घर से करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है सहायक समिति प्रबंधक की वेतन कुल 12 हजार के करीब है। EOW टीम अभी भी मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद संपत्ति कुर्क की जा सकती है।

Advertisment
PM Modi hindi news madhya pradesh shivpuri MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking EOW Raid in Shivpuri Raid at Band Officer Raid at Bank Worker Raid in Shivpuri at Bank Officer सहायक समिति प्रबंधक
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें