Advertisment

वित्त वर्ष 2019-20 के लिये 5 जनवरी तक 5.08 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गये

author-image
Bhasha
भारत ने 2015-20 के दौरान व्यापार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए: डब्ल्यूटीओ

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020- 21) के लिये पांच जनवरी तक 5.08 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न भरे गये।

Advertisment

सरकार ने व्यक्तिगत आयकर रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाकर 10 जनवरी और कंपनियों के लिये 15 फरवरी कर दी है।

आयकर विभाग ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आकलन वर्ष 2020-21 के लिये 5.08 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न 5 जनवरी, 2021 तक भरे जा चुके हैं।’’

वित्त वर्ष 2018-19 (आकलन वर्ष 2019- 20)के लिये व्यक्तिगत तौर पर आईटीआर भरने की समयसीमा 31 अगस्त थी और उसके लिये 5.63 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न जमा किये गये।

Advertisment

आंकड़ो के अनुसार पांच जनवरी तक 2.7 करोड़ से अधिक आईटीआर-1 भरे गये जो पांच सितंबर, 2019 तक भरे गये 3.1 करोड़ के मुकाबले कम है। वहीं आईटीआर-4 के संदर्भ में पांच जनवरी तक 1.16 करोड़ रिटर्न भरे गये जो पांच सितंबर, 2019 तक 1.28 करोड़ थे।

आईटीआर-1 सहज वे लोग भरते हैं जिनकी आय 50 लाख रुपये से अधिक नहीं हैं जबकि आईटीआर-4 सुगम लोगों, हिंदु अविभाजित परिवार (एचयूएफ) और कंपनियों (सीमित जवाबदेही भागीदारी वाली कंपनियों के अलावा) द्वारा भरी जाती हैं, जिनकी आय 50 लाख रुपये तक है और व्यापार तथा पेशे से आय प्राप्त होती है।

पांच जनवरी तक आईटीआर-दो 38 लाख से अधिक लोगों ने भरा है। ये आईटीआर वे लोग भरते हैं जिनकी रिहायशी संपत्ति से आय है। वहीं आईटीआर-5 (एलएलपी और एसोसिएशन ऑफ पर्सन) 8.48 लाख तथा आईटीआर-6 (कंपनियों) 4.11 लाख भरे गये।

Advertisment

जबकि आईटीआर-7 (वे लोग जिनकी आय ट्रस्ट के अंतर्गत रखी गयी संपत्ति से होती है) के तहत 1.23 लाख रिटर्न भरे गये।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें