Advertisment

Indore: नकली पुलिस बनकर लोगों से लूट लिए 4 लाख से ज्यादा रुपए, पुलिस की जाल में फंसे

Indore: नकली पुलिस बनकर लोगों से लूट लिए 4 लाख से ज्यादा रुपए, पुलिस की जाल में फंसे Over-4-lakh-rupees-looted-from-people-by-becoming-fake-cops-caught-in-police-net

author-image
Bansal News
Indore: नकली पुलिस बनकर लोगों से लूट लिए 4 लाख से ज्यादा रुपए, पुलिस की जाल में फंसे

इंदौर। प्रदेश में अपराध के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। हत्या, दुष्कर्म और लूट की घटनाएं रोजाना खबरों की सूची में ऊपर रहते हैं। अब ऐसा ही लूट का एक मामला इंदौर से सामने आया है। यहां आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से पैसे लूट रहे थे। आरोपियों ने यहां आने-जाने वाले लोगों से 4 लाख रुपए के साथ 11 मोटकसाइकिलें भी लूट लीं। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से नगदी और लूट मोटरसाइकिलें मिलीं हैं।

Advertisment

जाल बिछाकर किया गिरफ्तार
दरअसल पुलिस ने बताया कि किसनगंज पुलिस को राजमार्ग पर पिछले दिनों से लगातार लूट की खबरें मिल रहीं थीं। इसके बाद पुलिस ने राजमार्ग पर चक्कर लगाया। यहां पुलिस ने दो जवानों को सादी वर्दी में राजमार्ग पर भेजा। यहां पुलिस के जवानों को कुछ आरोपी पुलिस की वर्दी में दिखे। जवानों ने आरोपियों से बातचीत की तो मामला संदिग्ध लिया। आरोपियों ने एक वायरलैस जैसा दिखने वाला खिलौना भी जवानों को दिखाया। जवानों को शक होने पर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों ने पुलिस के साथ हाथापाई भी की। हालांकि प्लान के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
4 लाख रुपए से ज्यादा का माल बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 4 लाख रुपए से अधिक का लूट का सामान बरामद किया गया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर यात्रियों के साथ लूटपाट करते थे। आरोपियों के पास एक नकली वायरलैस भी था जिसे दिखाकर वह लोगों को डराते थे। आरोपियों के पास से 11 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं।

today news Bansal shatir lutere shatir badmash police caught two culprit police News nakali police llot lootpaat lootere indore CG Breaking News Breaking News Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News Live Tv Bansal News bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news badmash aropi looted in police uniform
Advertisment
चैनल से जुड़ें