Advertisment

Mumbai Ganesh Festival: शहर में गणपति बप्पा के लगे जयकारे, अब तक 34,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन

मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 34,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

author-image
Bansal News
Mumbai Ganesh Festival: शहर में गणपति बप्पा के लगे जयकारे, अब तक 34,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन

मुंबई। Mumbai Ganesh Festival:  मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 34,000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।वैसे तो गणेशोत्सव दस दिन तक चलता है लेकिन कई परिवारों ने डेढ़ दिन बाद ही गणेश की मूर्तियां विसर्जित कीं।

Advertisment

नगर पालिका ने जारी किए 

बृहन्मुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि शहर में रात नौ बजे तक कुल 34, 962 मूर्तियों को विसर्जित किया गया है जिसमें 33,962 घरेलू मूर्तियां थीं। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 13,294 घरेलू और 54 सामुदायिक मूर्तियों को विशेष रूप से इस उद्देश्य के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया। अधिकारी ने बताया कि 28 हरतालिका की मूर्तियों को भी कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया।

Ganesh Chaturthi Mumbai ganesh festival ganesh ganesh chaturthi 2022 ganesh chaturthi mumbai ganesh chaturthi festival ganesh festival in mumbai 2019 ganesh festival mumbai ganesh festival mumbai 2021 mumbai ganesh chaturthi mumbai ganesh chaturthi live mumbai ganesh darshan mumbai ganesh festival mumbai ganesh festival 2022 mumbai ganesh utsav mumbai ganesh utsav vlogs mumbai ganpati mumbai ganpati aagman 2022 top 5 famous ganesh murti in mumbai
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें