Advertisment

Modi Government 9 Years: "हमारा देश, दुनिया का एक ताकतवर हिस्सा", केंद्रीय मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां

केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी ने मीडिया संवाद किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से मुखातिब हुए।

author-image
Bansal News
Modi Government 9 Years:

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी ने मीडिया संवाद किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्र सरकार के काम का बखान किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेताप्रति पक्ष नारायण चंदेल सहित पूर्व मंत्री और पार्टी के प्रवक्ता रहे।

Advertisment

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 2014 में एक नई उम्मीद की किरण, नई ऊर्जा के साथ देशवासियों ने अपनी दृण इच्छा शक्ति से देश को कैसे संभाला जाए, इस पर विचार किया। अनुभवी लोगों ने देश के प्रबुद्ध वर्ग से लेकर सामान्य किसान तक ने चिंता की।

हमारा देश दुनिया का एक ताकतवर हिस्सा

हमारा देश दुनिया का एक ताकतवर हिस्सा है, वो दुनिया के सामने उभर कर सामने आया। देश की जनता ने फैसला लेते हुए, नरेंद्र भाई मोदी को देश सौंपा। नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधनमंत्री बने। हमने पिछले दिनों में क्या हुआ क्या नहीं, इसे छोड़कर बस इतिहास को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

जनता का प्यार जो हमें मिला है। हम इसे ऐसे सुनिश्चित करें कि जनता ने जो जिमेदारी दी है। उसे निष्ठा के साथ पहुंचाने में कैसे सफल हों। हम सबको खुशी है कि देश में गरीबों का आवास बन रहा है, जसमें 3.5 करोड़ से अधिक परिवार शामिल हैं। सरकार का संकल्प था कि सबका पक्का आवास बनना चाहिए। महिलाओं के नाम पर महिलाओं के लिए घर बने।

Advertisment

महिलाओं ने भी बड़ी भागीदारी निभाई

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश में महिलाओं ने भी बड़ी भागीदारी निभाई है। सुदूरवर्ती इलाकों में देखने के लिए मिलता है कि महिलाएं दूर तक पानी लेने जा रही हैं। इसलिए, घरों में सुविधा बनाई गई कि घर-घर नल का जल पहुंचे। ग्रामीण इलाकों में शौचालय बनाए गए। स्वच्छ वातावरण बने। स्वच्छता की योजनाओं को बड़े ही अच्छे ढंग से संपादित किया जा रहा है।

12 करोड़ घरों में टैप वाटर मैनेजमेंट दिया गया। महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन पहुंचाया गया। वन नेशन वन राशन कार्ड को कैसे बढ़ावा दें, इसका भी प्रयास रहा। आयुष्मान भारत योजना ने लोगों का विश्वास बढ़ाया। महिलाओं की समस्याओं पर भी ध्यान दिया गया।

इसके साथ ही सैनिटरी पैड हर गांव में साधारण तरह से उपलब्ध हो, चीजों को ध्यान से देखते हुए की प्रधानमंत्री जी ने विशेष इस बात का ध्यान रखा। 9300 से अधिक जनौषधि केंद्र पर सस्ती दवा उपलब्ध कराई गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

MP Itarsi Station: भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन से फिसला महिला का पैर, GRP जवान ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

JEE Advanced Admit Card Released: जारी हो गया एडवांस्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, फटाफट कर लें चेक यहां

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में कॉंग्रेस में किस नेता को मिलेगी ​बड़ी जिम्मेदारी? दिल्ली में बैठक

Advertisment
modi government मोदी सरकार achievements Modi government 9 years nine years छग
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें