Advertisment

OTT Top 5 Shows: द बैड्स ऑफ बॉलीवुड बना नंबर वन, इस विदेशी सीरीज ने मचाया तहलका, देखें लिस्ट

OTT Top 5 Shows: ओटीटी टॉप 5 फिक्शन शोज में आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नंबर वन, काजोल और वेडनेसडे 2 भी शामिल।

author-image
Wasif Khan
OTT Top 5 Shows: द बैड्स ऑफ बॉलीवुड बना नंबर वन, इस विदेशी सीरीज ने मचाया तहलका, देखें लिस्ट

हाइलाइट्स

  • आर्यन खान की सीरीज बनी नंबर वन
  • काजोल की द ट्रायल 2 को 2.5M व्यूज
  • विदेशी सीरीज वेडनेसडे 2 ने मचाया धमाल
Advertisment

OTT Top 5 Shows: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) पर इस हफ्ते फिक्शन शोज का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। ऑरमैक्स मीडिया (Ormax Media) ने टॉप 5 सबसे ज्यादा देखे गए फिक्शन शोज की लिस्ट जारी की है। इसमें आर्यन खान की डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड पहले नंबर पर रही। वहीं, इस लिस्ट में विदेशी सीरीज वेडनेसडे 2 समेत कई चर्चित शोज ने अपनी जगह बनाई है।

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का जलवा

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने रिलीज के कुछ ही दिनों में ओटीटी पर ताबड़तोड़ व्यूज हासिल कर लिए। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही इस सीरीज को 4.6 मिलियन लोगों ने देखा। राघव जुयाल की एक्टिंग और हटकर कहानी ने दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया है।

[caption id="" align="alignnone" width="1223"]publive-image The Bads of Bollywood[/caption]

Advertisment

काजोल की द ट्रायल सीजन 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की सीरीज द ट्रायल सीजन 2 को भी दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। कोर्टरूम ड्रामा और काजोल की दमदार परफॉर्मेंस की वजह से यह सीरीज चर्चा में है। इसे अब तक 2.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।

[caption id="" align="alignnone" width="1244"]publive-image The Trial Season 2[/caption]

ये भी पढ़ें- Dadasaheb Phalke Award Winners: मोहनलाल से पहले इन 5 दिग्गज सितारों को मिला सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान

Advertisment

तमन्ना और डायना की डू यू वाना पार्टनर

तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर सीरीज डू यू वाना पार्टनर भी इस हफ्ते की टॉप लिस्ट में शामिल हुई। ओटीटी पर रोमांटिक और एंटरटेनिंग कंटेंट की तलाश करने वाले दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। शो को अब तक 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

[caption id="" align="alignnone" width="1080"]publive-image Do You Wanna Partner[/caption]

विदेशी सीरीज वेडनेसडे 2

नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध विदेशी सीरीज वेडनेसडे का पहला सीजन सुपरहिट रहा था। अब दूसरा सीजन भी भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। यह शो 1.2 मिलियन व्यूज के साथ टॉप 5 में जगह बनाने में सफल रहा।

Advertisment

[caption id="" align="alignnone" width="1200"]publive-image Wednesday Season 2[/caption]

हाफ CA सीजन 2 को भी मिली सफलता

अहसास चन्ना और ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की सीरीज हाफ CA का दूसरा सीजन भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा। इस शो को 1.2 मिलियन व्यूज मिले हैं। कहानी और कलाकारों की परफॉर्मेंस की वजह से इस सीरीज ने युवा दर्शकों पर खास असर छोड़ा है।

[caption id="" align="alignnone" width="1600"]publive-image Half CA Season 2[/caption]

Advertisment

Bigg Boss 19: बसीर अली की पर्सनल लाइफ पर उनकी करीबी दोस्त ने किया खुलासा, बताया ‘बेकार बॉयफ्रेंड’

रियलिटी शो Bigg Boss 19 में नजर आ रहे कंटेस्टेंट बसीर अली (Baseer Ali) इन दिनों अपने बेबाक अंदाज और रोमांचक गेमप्ले के कारण सुर्खियों में हैं। शो में उनकी नजदीकियों और रिश्तों को लेकर लगातार चर्चा होती रही है, लेकिन अब उनके करीबी दोस्त ने उनके पर्सनल पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday season 2 top OTT series India The Bads of Bollywood Tamanna Bhatia OTT OTT shows India OTT fiction shows Ormax Media report Netflix India shows most watched OTT shows Kajol The Trial 2 Indian web series 2025 Half CA season 2 Diana Penty series Bollywood web series Aryan Khan series
Advertisment
चैनल से जुड़ें