IRCTC Tour Package 2026: कन्याकुमारी से रामेश्वरम-तिरुचिरापल्ली तक, मंदिरों के दर्शन का सुनहरा मौका, IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2026: गर्मियों की छुट्टी शुरू होने वाली है, ऐसे में अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं ? तो यह खबर आपकी उलझनों को काम कर सकती है।

new poster 1

IRCTC Tour Package 2026: गर्मियों की छुट्टी शुरू होने वाली है, ऐसे में अगर आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं और समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं ? तो यह खबर आपकी उलझनों को काम कर सकती है। दरअसल,  IRCTC एक शानदार और सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC ने 'South India Temple Run (SHA23)' नाम से 6 रात और 7 दिन का खास टूर पैकेज पेश किया गया है। इसमें टूर पैकेज में आप दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को घूम पाएंगे।  

इस पैकेज में क्या है शामिल 

WhatsApp Image

इस पैकेज के तहत यात्री तिरुवनंतपुरम (Trivandrum), कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरै और तिरुचिरापल्ली (Trichy) जैसे प्रसिद्ध स्थानों को घूम सकेंगे।  

कब से शुरू होगा टूर?

WhatsApp Image

2 मार्च 2026 से 8 मार्च 2026 से यह टूर शुरू होगा। इसकी यात्रा हैदराबाद एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए शुरू होगी। साथ ही ट्रिची से वापसी कराई जाएगी। यह ट्रिप 6 रात और 7 दिन की रहेगी। किस दिन कहां जाएंगे और क्या क्या करेंगे आइए जानते हैं।  

ट्रिप का पहला दिन

पहले दिन आपकी ट्रिप शुरू होगी जहां हैदराबाद से उड़ान भरकर तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे। होटल चेक-इन के बाद कोवलम बीच और अज़ीमाला स्टैच्यू के दर्शन करेंगे।  

ट्रिप का दूसरा दिन 

ट्रिप के दूसरे दिन की सुबह पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन करने जाएंगे इसके बाद कन्याकुमारी  के लिए रवाना होंगे। रास्ते में पद्मनाभपुरम पैलेस को घूमेंगे। फिर शाम को सनसेट पॉइंट देखेंगे।  
 
ट्रिप का तीसरा दिन

ट्रिप के तीसरे दिन आपको कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल और तिरुवल्लुवर प्रतिमा के दर्शन के बाद रामेश्वरम प्रस्थान।

ट्रिप का चौथा दिन

ट्रिप के चौथे दिन रामेश्वरम और धनुषकोडी के प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। 

ट्रिप का पांचवां दिन

ट्रिप के पांचवें दिन एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल देखने के बाद मदुरै पहुंचकर मीनाक्षी अम्मन मंदिर और तिरुमलै नायक पैलेस के दर्शन।

ट्रिप का छठवां दिन 

ट्रिप के छठवें दिन मदुरै से तंजावुर होते हुए त्रिची पहुंचेंगे। रास्ते में बृहदेश्वर मंदिर और रॉयल पैलेस देखने को मिलेगा। 

ट्रिप का सातवां दिन 

ट्रिप के सातवें दिन श्रीरंगम मंदिर और जंबुकेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद त्रिची एयरपोर्ट ड्रॉप किया जाएगा। 

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

इस पैकेज में 6 दिन का नाश्ता और 4 दिन का डिनर शामिल है। इसके साथ ही एसी बस से आपको घुमाया जाएगा। ट्रैवल इंश्योरेंस, टूर एस्कॉर्ट की सुविधा होने के साथ साथ सभी टैक्स शामिल हैं। 

पैकेज में शामिल नहीं

  • लंच और फ्लाइट में भोजन
  • मंदिरों में दर्शन टिकट और एंट्री फीस
  • व्यक्तिगत खर्च

कितना आएगा खर्च? (प्रति व्यक्ति)

  • डबल ऑक्यूपेंसी: ₹36,100
  • ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹34,450

(सिंगल ऑक्यूपेंसी और बच्चों के चार्ज भी तय किए गए हैं)

कैंसिलेशन चार्ज जान लें पहले

  • यात्रा से 21 दिन पहले कैंसिल करने पर 30% कटौती
  • 21 से 15 दिन पहले कैंसिलेशन पर 55% कटौती
  • 14 से 8 दिन पहले कैंसिलेशन पर 80% कटौती
  • 8 दिन से कम या नो-शो पर कोई रिफंड नहीं

ये भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal 2026: आज मेष करें हनुमान चालीसा का पाठ, वृषभ को पुरानी गलती की सुननी पड़ सकती डांट, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article