Advertisment

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी लाया विदेश घूमने का मौका, बजट में करें सिंगापुर-मलेशिया की यात्रा

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय देश और विदेश के कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने होली स्पेशल सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज लॉन्च किया है।

author-image
Satya Sharma
irctc

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी समय-समय देश और विदेश के कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स पर घूमने के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने होली स्पेशल सिंगापुर और मलेशिया टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस 5 रात और 6 दिनों के टूर पैकेज की शुरुआत 12 मार्च से होगी।

Advertisment

जानें टूर पैकेज की खासियत

सिंगापुर दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक प्रमुख द्वीप और नगर-राज्य है। यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक होने के बावजूद एक वैश्विक वित्तीय केंद्र, पर्यटन हब और अत्याधुनिक तकनीक के लिए प्रसिद्ध है। अधिकांश देशों के यात्रियों के लिए 90 दिनों तक का वीजा-मुक्त प्रवेश उपलब्ध है। चांगी हवाई अड्डे पर अब स्वचालित इमिग्रेशन गेट्स का उपयोग होता है। चांगी एयरपोर्ट अपने झरने और विश्व स्तरीय सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध है।

This may contain: two buses are driving over a bridge in the middle of a tropical area with palm trees and greenery 

मलेशिया दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक प्रमुख बहुसांस्कृतिक देश है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आधुनिकता के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। राजधानी कुआलालंपुर अपने पेट्रोनास ट्विन टावर्स और आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा बाटू गुफाएं, लंगकावी द्वीप और माउंट किनाबालू पर्यटकों के पसंदीदा स्थल हैं।

This may contain: the city skyline is reflected in the water

कितना होगा किराया

इस टूर पैकेज के तहत आपको फ्लाइट से कुआलालंपुर ले जाया जाएगा. इसके अलावा यात्रियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था होटल में रहेगी. IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत अगर आप फ्लाइट में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको ₹ 146900 किराया देना है. वहीं, दो लोगों के साथ सफर करने पर आपका प्रति व्यक्ति किराया  ₹ 146900 है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया ₹ 120000 है।

Advertisment

ऐसे करें बुकिंग

आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर इस टूर पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन पर मौजूद IRCTC के Regional Office से भी कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:IRCTC Tour Package 2026: कम खर्च में करें कर्नाटक की सैर, आईआरसीटीसी लाया शानदार टूर पैकेज

travel Lucknow malaysia Singapore air india flight IRCTC IRCTC Tour Package IRCTC tour package 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें