Advertisment

IRCTC Tour Package 2026: गर्मी की छुट्टियों में परिवार संग जाएं शिमला कुफरी, IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Shimla Tour Package 2026: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी ठंडी और खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार और सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (94)

IRCTC Tour Package 2026: गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ किसी ठंडी और खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक शानदार और सस्ता टूर पैकेज लेकर आया है। चंडीगढ़ शिमला कुफरी का यह टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। गर्मी के मौसम में पहाड़ों की ठंडी हवा, हरियाली से भरी वादियां और सुकून भरा माहौल बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आता है। 

Advertisment

लखनऊ से शुरू होने वाला यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। आपको हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती के साथ चंडीगढ़ घूमने का भी मौका मिलेगा। 

शिमला और कुफरी: ठंडक, पहाड़ और सुकून

WhatsApp Image 2026

Shimla हिमाचल प्रदेश की राजधानी है।  गर्मियों में यहां का मौसम बहुत सुहावना रहता है। मॉल रोड पर शाम की सैर, पहाड़ों के बीच फोटो सेशन और लोकल शॉपिंग पर्यटकों को खूब लुभाती है। वहीं Kufri में खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां आपको हरियाली, पहाड़ी नज़ारे और बच्चों के लिए छोटी-छोटी एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है।

टूर की पूरी जानकारी 

दिन 1: लखनऊ से ट्रेन से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान (रात का सफर)।

दिन 2: चंडीगढ़ पहुंचकर होटल में फ्रेश होकर रोज गार्डन, रॉक गार्डन और माता मनसा देवी मंदिर का भ्रमण।

Advertisment

दिन 3: चंडीगढ़ से शिमला की ओर प्रस्थान, रास्ते में पिंजौर गार्डन भ्रमण, शाम को मॉल रोड पर घूमना।

दिन 4: कुफरी का भ्रमण और शिमला में लोकल साइटसीइंग।

दिन 5: सुखना झील घूमने के बाद शॉपिंग और रात में चंडीगढ़ से लखनऊ वापसी।

दिन 6: सुबह लखनऊ आगमन।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

WhatsApp Image 2026

इस पैकेज में 3AC ट्रेन से आने-जाने की कन्फर्म टिकट मिलेगी। साथ ही शिमला में 2 रात और चंडीगढ़ में 1 रात होटल स्टे मिलेगा। वहीं सड़क मार्ग से ट्रांसपोर्ट (शेयरिंग बेसिस पर वाहन)। दर्शनीय स्थलों को भी घूमने को मिलेगा। पैकेज में नाश्ता और डिनर भी मिलेगा। 

पैकेज में क्या शामिल नहीं है?

पैकेज में हवाई यात्रा का किराया, एंट्री फीस, कैमरा शुल्क, निजी खर्च, अतिरिक्त भोजन और अतिरिक्त साइटसीइंग मिलेगा।।

Advertisment

किनके लिए है यह टूर पैकेज?

यह पैकेज खास तौर पर परिवार, बच्चों के साथ घूमने वाले पर्यटक और सीनियर सिटीज़न्स के लिए उपयुक्त है। ट्रेन यात्रा, तय होटल और साइटसीइंग के साथ यह पैकेज उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बिना झंझट के घूमना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Holi Special Train:  26 फरवरी से होली स्पेशल के रूप चलेगी पटना एक्सप्रेस, रेलवे महू से पटना के बीच चलाएगा यह ट्रेन, एक महीने मिलेगी सुविधा

क्यों करें यह ट्रिप बुक?

  • गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का सुकून
  • बच्चों के साथ यादगार फैमिली ट्रिप
  • बजट में तयशुदा और सुरक्षित टूर
  • कम समय में तीन खूबसूरत जगहों का भ्रमण
Advertisment

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 22 February 2026: कुंभ के लिए लकी रहेगा संडे, मीन के जीवन में आएंगी खुशियां, धनु-मकर दैनिक राशिफल 

IRCTC Shimla Tour Package 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें