Advertisment

IRCTC Tour Package 2026: आईआरसीटीसी लाया ‘यूरोप विद यूके’ का स्पेशल टूर पैकेज, जानें डिटेल

IRCTC Tour Package 2026: यदि गर्मियों की छुट्टियों में आपका कहीं बाहर घूमने का मन है। तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।

author-image
anjali pandey
new poster 1 - 2026-02-24T163608.240

IRCTC Tour Package 2026: यदि गर्मियों की छुट्टियों में आपका कहीं बाहर घूमने का मन है। तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। ‘यूरोप विद यूके’ का यह टूर पैकेज जून के महीने में शुरू होगा जो 15 रात और 16 दिन का है। आइए जानते हैं इस यात्रा की डिटेल। 

Advertisment

कब शुरू होगा टूर पैकेज

WhatsApp Image 2026

यह टूर पैकेज 9 जून से शुरू होगा। जिसमें इंदौर और भोपाल से यात्रियों को दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद यहां से सभी यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के जरिए यूरोप ले जाया जाएगा। 

यात्रा की डिटेल

WhatsApp Image 2026

इस पैकेज में जहां आपको घूमने को मिलेगा वो यूनाइटेड किंगडम, बेल्जियम, नीदरलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड और इटली की यात्रा कराई जाएगी। यात्रियों को इस एक ही टूर में इन देशों के जाने माने पर्यटन स्थलों को घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के वेस्टर्न जोन के पीआरओ ए.के. सिंह ने बताया के अनुसार, इस ट्रिप में लंदन आई, एफिल टॉवर, लूव्र संग्रहालय, लुसेर्न झील, माउंट टिटलिस, वेटिकन सिटी राइन फॉल्स, और कोलोसियम का भ्रमण कराया जाएगा। इतना ही नहीं कई जगहों पर क्रूज राइड भी कराई जाएगी।

कितना आएगा खर्चा

इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 4.77 लाख रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है। इसमें टीसीएस अतिरिक्त होगा। यात्रियों को निर्धारित शुल्क के मुताबिक पैकेज दिया जाएगा। इसके साथ ही पैकेज में रिटर्न एयर टिकट, तीन सितारा होटलों में रुकने की व्यवस्था, भोजन, दर्शनीय स्थलों का घूमने की जगह, क्रूज यात्रा, यूके और शेंगेन वीजा, ट्रैवल इंश्योरेंस और आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 2026: धनु को परेशान कर सकते हैं उदर रोग, मकर को हो सकता है मानसिक तनाव, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

IRCTC Tour Packages Europe 2026 IRCTC tour package 2026
Advertisment
चैनल से जुड़ें