Advertisment

IRCTC e-Pantry Service: अब बिना झंझट के ट्रेन में बुक करें खाना, आईआरसीटीसी ने शुरू की ई-पैंट्री सर्विस

IRCTC e-Pantry Service: आईआरसीटीसी ने ई-पैंट्री सर्विस शुरू की है। इसके जरिए यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से बुक कर सकते हैं।

author-image
Satya Sharma
irctc (11)

IRCTC e-Pantry Service: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए समय-समय पर ऐसे बदलाव करता रहता है, जिससे यात्रियों की यात्रा सुगम बनाई जा सके और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। बता दें कि आईआरसीटीसी ने ई-पैंट्री सर्विस शुरू की है। इसके जरिए यात्री 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में ऑनलाइन खाना और पानी पहले से बुक कर सकते हैं। खाना सीधे यात्रियों को उनकी सीट तक पहुंचाया जाएगा।

Advertisment

इस सर्विस को उन ट्रेनों के लिए शुरू किया गया है, जिनमें खाना शामिल नहीं होता है। दरअसल, IRCTC भारतीय रेलवे का हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म विभाग है, यह कैटरिंग, टूरिज्म और ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम देखता है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ई-पैंट्री सेवा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और तकनीक से यात्रा को बेहतर बनाने का हिस्सा है।

कैसे काम करेगी ई-पैंट्री

यह सर्विस सिर्फ उन ट्रेनों के लिए है जहां टिकट में खाना शामिल नहीं होता. ई-पैंट्री सर्विस का फायदा IRCTC की टिकट बुकिंग वेबसाइट और ऐप से लिया जा सकता है.  ऑर्डर करने के बाद यात्री को SMS या ईमेल से कन्फर्मेशन मैसेज और मील वेरिफिकेशन कोड (MVC) मिलेगा. यात्रा के दौरान वेंडर को यह MVC या एसएमएस दिखाकर खाना लिया जा सकता है।

बता दें कि आईआरसीटीसी ने पहले इस सर्विस को भारत की सबसे लंबी दूरी वाली ट्रेनों में से एक विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22503/04) में स्टार्ट किया था. अब इस सर्विस को 25 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी शुरू कर दिया गया है. आपकी सुविधा के लिए कुछ प्रमुख ट्रेनों के नाम यह रहे।

Advertisment

इन ट्रेनों में शुरू की गई ई-पैंट्री सर्विस

स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस
स्वर्णजयंती एक्सप्रेस
कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
मंगला द्वीप एक्सप्रेस
कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस
पुष्पक एक्सप्रेस
पश्चिम एक्सप्रेस
नेत्रावती एक्सप्रेस
ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस
पूर्वा एक्सप्रेस
लिच्छवी एक्सप्रेस
आजाद हिंद एक्सप्रेस
मालवा एक्सप्रेस
अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

ई-पैंट्री सर्विस उन ट्रेनों में बहुत उपयोगी है, जहां कैटरिंग नहीं होती. इस सर्विस के जरिए यात्रियों को साफ-सुथरा और हाइजीनिक खाना बिना किसी चिंता के मिलेगा। IRCTC का कहना है कि यात्रियों के फीडबैक और जरूरत के हिसाब से इस सर्विस को और ज्यादा ट्रेनों में बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:IRCTC Tour Package: महाशिवरात्रि पर आईआरसीटीसी लेकर आया पंच ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज, जानें किराया और बुकिंग डिटेल्स

Advertisment
travel train IRCTC IRCTC e-Pantry Service
Advertisment
चैनल से जुड़ें