एमपी सिविल सर्विस हॉकी टीम: इनकम टैक्स के मोहित पाठक कप्तान, AGMP के 10 खिलाड़ी टीम में, पोस्टल विभाग भोपाल के 8 प्लेयर्स को जगह

मध्यप्रदेश सविल सर्विस हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम का कप्तान इनकम टैक्स विभाग के मोहित पाठक को बनाया गया है। टीम में एजीएमपी के 10 और डाक विभाग के 8 खिलाड़ी शामिल हैं।

MP Civil Service Hockey Team

MP Civil Service Hockey Team: मध्यप्रदेश सविल सर्विस हॉकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम का कप्तान इनकम टैक्स विभाग के मोहित पाठक को बनाया गया है। टीम में एजीएमपी के 10 और डाक विभाग के 8 खिलाड़ी शामिल हैं। एमपी सविल सर्विस टीम नई दिल्ली में 17 फरवरी से 28 फरवरी तक होने वाली ऑल इंडिया सविल सर्विसेज हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।

MP Civil Service Hockey Team

AGMP के सबसे ज्यादा प्लेयर 

एमपी सविल सर्विसेज हॉकी टीम में एजीएमपी के ग्वालियर के 8 और एजीएमपी भोपाल के दो खिलाड़ी शामिल हैं।इनमें रविंद्र खरब, निक्की कौशल, आजम बेग, दीपक सिंह, पोलुस लकड़ा, मोहम्मद जावेद अली, वासुदेव, मोहम्मद फराज और मैनेजर मनोज परिहार शामिल हैं।

पोस्टल डिपार्टमेंट के ये खिलाड़ी टीम में

वहीं इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट के मुमताज उद्दीन, मोहम्मद शाहिर, मोहम्मद उमर, मोहम्मद जावेद अली, हर्षदीप कपूर,  इजहार कुरैशी, आफताब खान, सैयद मोहसिन हसन, असद कमाल और टीम के कोच फैसल अली शामिल हैं। इनमें इजहार कुरैशी (ग्वालियर) को छोड़ सभी खिलाड़ी भोपाल में डाक विभाग में पोस्टेड हैं।

टीम में इसके अलवा इनकम टैक्स के दो खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें कप्तान मोहित पाठक (भोपाल) और समीर खान (इंदौर) का नाम शामिल है।

तेज तर्रार प्लेयर मनोज परिहार अब मैनेजर बने

manoj parihar

एजीएमपी के तेज तर्रार खिलाड़ी मनोज परिहार ने लम्बे समय तक एमपी सिविल सर्विसेज हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। परिहार का चयन वर्ष 1993 खेलकोटे से एजीएमपी में हुआ था। इनके साथ अनेक खेल उपलब्धियां जुड़ी हैं। एक ही साल में लगातार रिकॉर्ड पांच नेशनल खेलने वाले मध्य प्रदेश के पहले खिलाड़ी बने। अभी तक यह 17 नेशनल खेल चुके हैं। साल 2021 में भोपाल आयोजित अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में विनर टीम का हिस्सा रहे थे, इससे पूर्व पुदुचेरी में आयोजित सविल सर्विसेज नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में एमपी चैंपियन टीम के सदस्य रहे। साथ ही इनकी एजीएमपी टीम इंटर डिपार्टमेंट वेस्ट जोन हॉकी में चैंपियन बनी। वर्तमान में लेखा परीक्षा कार्यालय ग्वालियर में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और एमपी सविल सर्विसेज हॉकी टीम में मैनेजर की भूमिका में दिखाई देंगे।

एमपी सिविल सर्विस टीम

चयनित टीम इस प्रकार है-

  • गोलकीपर: रविंद्र खरब, मुमताज उद्दीन

  • डिफेंडर: निक्की कौशल, फराज खान

  • मिडफिल्डर: मोहित पाठक (कप्तान), दीपक सिंह, मोहम्मद शाहिर

  • फारवर्ड: पोलुस लकड़ा, आजम बेग, मोहम्मद उमर, मोहम्मद जावेद अली, वासुदेव, हर्षदीप कपूर, समीर खान, इजहार कुरैशी, मोहम्मद आफताब, सैयद मोहसिन हसन, असद कमाल, 

  • टीम कोच: फैसल अली (इंडियन पोस्टल, भोपाल)

  • टीम मैनेजर: मनोज परिहार (एजीएमपी, ग्वालियर)।

ये भी पढ़े: T20 World cup 2026 IND VS PAK: क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला, भारत और पाकिस्तान की शाम 7 बजे टक्कर, क्या मैच में बारिश बनेगी विलेन ?

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article