Advertisment

India Vs Namibia: क्या भारत को टक्कर देगा नामीबिया या होगा एकतरफा मैच, USA के खिलाफ बिखर गई थी इंडियन बैटिंग लाइनअप, जानें प्लेइंग इलेवन

T20 वर्ल्ड कप में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला 12 फरवरी, शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले मैच की गलतियों से सीखकर इस मैच को आसानी से जीतना चाहेगी।

author-image
Rahul Garhwal
India vs Namibia T20 World Cup Suryakumar Yadav Abhishek Sharma hindi news

India Vs Namibia: T20 वर्ल्ड कप में भारत के सामने नामीबिया की चुनौती होगी। मुकाबला 12 फरवरी, गुरुवार को शाम 7 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। भारत की नजरें बेहतर बल्लेबाजी करके इस मुकाबले को जीतने पर होंगी, क्योंकि अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में बैटिंग लाइनअप लड़खड़ा गई थी। भारत के 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए थे।

Advertisment

प्लेइंग इलेवन में किसे मिलेगा मौका

प्रैक्टिस के दौरान बुमराह की यॉर्कर बॉल ईशान किशन के अंगूठे में लग गई थी। उनके खेलने पर सस्पेंस है। अगर ईशान नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह बीमार होने की वजह से अमेरिका के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे। अगर उनकी वापसी होती है तो सिराज या अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है।

क्या उलटफेर कर सकती है नामीबिया ?

T20 वर्ल्ड कप 2022 में नामीबिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 55 रन से हरा दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 163 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका की टीम 108 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। नामीबिया की नजरें ऐसा ही उलटफेर भारत के साथ करने पर होंगी।

अभ‍िषेक शर्मा मुकाबले के लिए तैयार

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा टीम के साथ दिल्ली आए थे। वे गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी में भी शामिल हुए थे। हालांकि जब उन्हें लगा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है तो वे पार्टी से जल्दी चले गए। बाद में उनके पेट में इन्फेक्शन के बारे में पता चला, उन्हें शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद वे ठीक हो गए और प्रैक्टिस सेशन में भी नजर आए। फैंस को उम्मीद है कि नामीबिया के खिलाफ वे खूब रन बरसाएंगे।

Advertisment

क्या सिराज को बाहर करेंगे सूर्या ?

siraj

पिछले मैच में भारत की जीत का क्रेडिट सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज को जाता है। हर्षित राणा के बाहर होने पर सिराज ने अचानक टीम इंडिया में एंट्री मारी और शानदार गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट लिए। सिराज ने पावरप्ले में लगातार 3 ओवर किए और 2 विकेट निकालकर दिए। आखिरी विकेट उन्हें पारी के 20वें ओवर में मिला। सिराज की दमदार बॉलिंग के सामने अमेरिकी बल्लेबाज बेबस दिखे और टीम 20 ओवर खेलकर मुश्किल से 132 रन ही बना सकी।

कैसी है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को हाई स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर अब तक कुल 14 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 9 मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते। वहीं 5 मैच डिफेंड करने वाली टीम ने जीते। पहली पारी का एवरेज स्कोर 145 रन है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन/संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज/अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

Advertisment

नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रीलिंक, निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हेंगो

India vs Namibia T20 World Cup India Vs Namibia
Advertisment
चैनल से जुड़ें