/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/india-in-under-19-world-cup-final-beat-india-beat-afghanistan-by-7-wickets-hindi-news-2026-02-04-20-45-00.jpg)
India Vs Afghanistan Under 19 World Cup Final: एरॉन जॉर्ज के शतक, वैभव सूर्यवंशी और आयुष महात्रे की फिफ्टी के दम पर भारत ने रिकॉर्ड रन चेज करके अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल जीतकर भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। एरॉन जॉर्ज मैन ऑफ द मैच बने। अब भारत का फाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से 6 फरवरी को होगा।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/04/india-in-under-19-world-cup-final-2026-02-04-20-46-11.jpeg)
41.1 ओवर में ही जीता भारत
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए थे। वहीं भारत ने सिर्फ 41.1 ओवर में 311 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
आरोन जॉर्ज की सेंचुरी
अफगानितान के 311 रन के जवाब में टीम इंडिया ने 41.1 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल की। ओपनर आरोन जॉर्ज (115 रन) शानदार शतक जमाया। आरोन ने 104 गेंदों मे 115 रन बनाए। जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल हैं। आरोन ने 110.58 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी (68 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (62 रन) ने फिफ्टी लगाई। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा रन टारगेट चेज किया है। यह यूथ वनडे में सबसे बड़ा टारगेट चेज भी है।
यह रिकॉर्ड भी बना
इस मैच में कुल 620 रन बने। यह स्कोर भारत और अफगानितान की टीमों के बीच यूथ वनडे मैच का सबसे बड़ा स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड 521 रनों का था, जो कि 5 साल पहले 27 दिसंबर 2021 को ICC के दुबई मैदान पर बना था।
फैजल-उजैरुल्लाह की सेंचुरी काम नहीं आई
अफगानिस्तान की ओर से फैजल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई ने सेंचुरी जमाई, लेकिन वे अपनी हार को नहीं टाल सके। फैजल ने 110 रन की पारी में 93 गेंदों का सामना किया। जिसमें 15 चौके शामिल हैं। वहीं उजैरुल्लाह ने 86 गेंदों में 101 रन बनाए। जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-इलेवन
भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
अफगानिस्तान: महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
ये भी पढ़ें: ICC ने PCB को दी चेतावनी: कहा- पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच का बहिष्कार किया तो जियोस्टार करेगा कानूनी कार्रवाई
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us