All India Civil Services Hockey: दो हार और एक जीत के साथ RSB MP टीम टूर्नामेंट से बाहर, छत्तीसगढ़ पर बड़ी जीत काम नहीं आई

नई दिल्ली में चल रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में आरएसबी मध्यप्रदेश (RSB MP)  रविवार को कर्नाटक से हार गई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

All India Civil Services Hockey MP CG

All India Civil Services Hockey MP CG: नई दिल्ली में चल रही अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में आरएसबी मध्यप्रदेश (RSB MP)  ने शुरुआती मुकाबला हारने के बाद दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ को 17-2 से रौंद दिया, पर यह जीत पर कर्नाटक ने पानी फेर दिया। एमपी पूल के अंतिम मुकाबले में कनार्टक से 1-2 से हार गई। इसी के साथ एमपी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

एमपी ने छत्तीसगढ़ को 17-2 से हराया

इससे पहले आरएसबी एमपी ने हैदराबाद मुकाबले से सबक लेकर पूल के दूसरे मैच में शुरू से आक्रमक रणनीति अपनाई। जिसका फायदा एमपी को पहले क्वार्टर में 3-0 की बढ़त के रूप में मिला। दूसरे क्ववार्टर में छत्तीसगढ़ ने अपनी गलतियों में सुधार किया और स्कोर को 6-2 रखने के लिए संघर्ष किया। तीसरे क्वार्टर में एमपी ने चार गोल और दाग दिए। जिससे स्कोर आरएसबी एमपी के पक्ष में 12-2 हो गया। मुकाबले के चौथे और अंतिम क्वार्टर में आरएसबी एमपी ने छत्तीसगढ़ पर 5 गोल ठोंके। इस तरह मैच का फाइनल स्कोर 17-2 रहा।

मोहम्मद उमर ने दागे 6 गोल 

आरएसबी मध्य प्रदेश के लिए मोहम्मद उमर ने सबसे ज्यादा 6 गोल दागे। आजम बेग ने तीन गोल किए। इसके अलावा हर्षदीप कपूर, पोलुस लकड़ा, असद कमाल, ने 2-2 गोल किए। मोहसिन के खाते में एक गोल आया। टीम के युवा डिफेंडर निक्की कौशल ने पेनॉल्टी कॉर्नर पर गोल किया। वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से केसी बोपन्ना और आरोन सरोज ने 1-1 गोल करने में सफलता मिली।

 एमपी का कर्नाटक से आज अहम मुकाबला

आरएसबी एमपी टीम का महत्वपूर्ण अंतिम मैच लीग मैच रविवार, 22 फरवरी को कर्नाटक से खेला गया। जिसमें एमपी टीम 1-3 से हरा गई।  इस हार के साथ ही एमपी टीम का सफर थम गया।

आरएसबी एमपी टीम

  • गोलकीपर: रविंद्र खरब, मुमताज उद्दीन

  • डिफेंडर: निक्की कौशल, फराज खान

  • मिडफिल्डर: मोहित पाठक (कप्तान), दीपक सिंह, मोहम्मद शाहिर

  • फारवर्ड: पोलुस लकड़ा, आजम बेग, मोहम्मद उमर, मोहम्मद जावेद अली, वासुदेव, हर्षदीप कपूर, समीर खान, इजहार कुरैशी, मोहम्मद आफताब, सैयद मोहसिन हसन, असद कमाल, 

  • टीम कोच: फैसल अली (इंडियन पोस्टल, भोपाल)

  • टीम मैनेजर: मनोज परिहार (एजीएमपी, ग्वालियर)।

ये भी पढ़ें: T20 World cup 2026 IND VS PAK: क्रिकेट के महासंग्राम में भारत की 61 रनों से जीत, ईशान ने खेली 77 रनों की पारी, अयूब ने 3 विकेट लिए

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article