/bansal-news/media/media_files/2026/01/29/airtel-2026-01-29-18-01-57.jpg)
Adobe Airtel Partnership: भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि हाल ही में Adobe के साथ हुई इसकी पार्टनरशिप के बाद करीब 36 करोड़ यूजर्स को Adobe Express Premium का एक साल का सब्सक्रिप्शन एकदम FREE दिया जाएगा। खास बात यह है कि ऑफर का फायदा मोबाइल और ब्रॉडबैंड के अलावा कंपनी के DTH यूजर्स को भी दिया जा रहा है।
क्या है Adobe Express Premium
Adobe Express एक बेहद लोकप्रिय कंटेंट क्रिएशन टूल है और इसकी मदद से यूजर्स को पोस्टर, सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, रील्स से लेकर प्रेजेंटेशन और बैनर्स तक बनाने का विकल्प मिलता है। इसका प्रीमियम वर्जन वैसे तो पेड है लेकिन एयरटेल यूजर्स को पूरे 12 महीने इसका एकदम FREE ऐक्सेस दिया जाएगा। प्रीमियम वर्जन में यूजर्स को कईं एडवांस्ड फीचर्स का ऐक्सेस मिल जाता है।
प्रीमियम के साथ मिलने वाले एडवांस्ड और AI-पावर्ड फीचर्स की बात करें तो उनकी लिस्ट में AI इमेज जेनरेशन, बैकग्राउंड रिमूवल, टेक्स्ट-टू-इमेज टूल, वीडियो एडिटिंग, ऑटो कैप्शन, प्रीमियम टेम्प्लेट्स और हजारों प्रोफेशनल फॉन्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा Adobe Stock के प्रीमियम असेट्स, 100GB क्लाउड स्टोरेज और बिना वाटरमार्क के कंटेंट एक्सपोर्ट करने का विकल्प मिल जाता है।
एयरटेल यूजर्स को मिलेगा फ्री सब्सक्रिप्शन
अगर आप एयरटेल यूजर हैं और फ्री सब्सक्रिप्शन क्लेम करना चाहते हैं तो आपको Airtel Thanks App ओपेन करना होगा। इसके बाद ऐप के रिवॉर्ड्स या OTT सेक्शन में जाने के बाद Adobe Express Premium ऑफर दिखेगा। इस पर टैप करने के बाद Adobe अकाउंट से लॉगिन या इसके लिए साइन-अप करते ही सब्सक्रिप्शन ऐक्टिव हो जाएगा। पूरे एक साल तक आपको फ्री में सारे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Reliance jio recharge: जियो लाया अब तक का सबसे सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 3 जीबी डेटा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us