Maha Shivratri 2026: लौंग का जोड़ा कैसे बदल सकता है आपकी किस्मत, किस मंत्र से दूर होंगे कष्ट. क्या सफेद के अलावा दूसरे रंग का फूल चढ़ाना होता है शुभ, जानें सबकुछ

महाशिवरात्रि 2026: शिवजी को सफेद के अलावा किस रंग का फूल चढ़ाना होता है शुभ, राशिवार जरूर करें ये उपाय, मिलेगा प्रमोशन

maha shivratri 2026 upay fool colour rashivar abhishek clove jyotish upay mantra muhurat puja vidhi hindi news.update

Maha Shivratri 2026 Fool Colour Clove Jyotish Upay Mantra Puja Niyam: हिन्दू पंचांग के अनुसार भोलेनाथ का खास पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी रविवार को आ रहा है। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी भक्त शिव भक्ति में लीन हो जाएंगे। हिन्दू धर्म में कुछ ऐसे उपाय बताए  गए हैं जिन्हें करके आप जीवन के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानेंगे कि राशिवार किसी चीज से शिव का अभिषेक करना चाहिए, किस मंत्र को करने से आपके कष्ट दूर होंगे। 

यदि आप घरों में भगवान शिव का अभिषेक करना चाहते हैं तो चलिए आज हम जानते हैं कि घर में शिव पूजा के सही नियम क्या हैं, भगवान को कौन से दो रंग के फूल अर्पित करना शुभ होता है। साथ ही जानेंगे शिव जी के अभिषेक करने का मंत्र क्या है, घर पर शिव लिंग का अभिषेक कैसे करना चाहिए। साथ ही पंडित लोकेश व्यास से जानेंगे शिव शक्ति के मंत्र। 

सफेद के अलावा ये फूल चढ़ाना होता है शुभ

Maha Shivratri Upay : राशि अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये खास चीजें, बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके​ लिए शिवजी को नीले रंग का फूल चढ़ाना और भी शुभ होता है। वो इसलिए क्योंकि भगवान शिव ने समुद्र मंथन के समय विष को अपने कंड में धारण कर लिया था। तभी से शिवजी का कंड नीला हो गया था। यही कारण है कि शिवजी को सफेल रंग के अलावा नीले रंग के फूल चढ़ाना ज्यादा शुभ होता है।

जरूर करें राशिवार ये उपाय

महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये रहे राशिवार उपाय -

मेष राशि (Mesh Rashi Upay) 

मेष वाले गंगाजल में शक्कर और गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ओम् नमः शिवाय का जाप करें।

वृषभ राशि (Vrash Rashi Upay) 

वृष वाले दूध और दही से अभिषेक करें। आर्थिक संकट दूर होंगे। बेरोजगारों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मिथुन राशि 

मिथुन वाले गन्ने के रस से अभिषेक करें। धतूरा अर्पित करें। मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशि

कर्क वाले दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। खुशहाली आएगी।

सिंह राशि

सिंह वाले यदि जल में लाल चंदन मिलाकर अभिषेक करें। मनोकामना पूरी होगी। नौकरी से संबंधित परेशानियां दूर होंगी।

कन्या राशि

कन्या वाले अगर शिवरात्रि के दिन जल में दूर्वा व भांग मिलाकर शिवजी का अभिषेक करें। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों को घी और गुलाब के इत्र से अभिषेक करें। वित्तीय समस्या दूर होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि जल में शक्कर व शहद मिलाकर अभिषेक करें। घर में खुशहाली आएगी। परिवारिक कलह दूर होंगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों को शिवरात्रि के दिन दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें। धन से समस्याएं दूर होंगी।

मकर राशि

मकर रााशि वालों को सफेद तिल से अभिषेक करें। बेलपत्र चढ़ाएं। सफलता मिलेगी। शत्रु नाश होगा।

कुंभ राशि

कुंभ रााशि वालों के लिए इस दिन भगवान शिव का पंचंमृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे  धन लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों को जल में हल्दी या केसर मिलाकर अभिषेक करें। सफलता मिलेगी।

भगवान शिव को करने के लिए लौंग का उपाय 

शिवलिंग पर लौंग चढ़ाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि लौंग का जोड़ा चढ़ाने से व्यक्ति के जीवन के दुखों से मुक्ति मिलती है। शिवपुराण और अन्य धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव को लौंग अत्यंत प्रिय है।

लौंग चढ़ाने से लाभ

शिवलिंग पर लौंग चढ़ाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुख और समृद्धि आती है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। जीवन में धन की कमी नहीं होती। विधि-विधान से पूजा करके लौंग चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

यह भी पढ़ें: शिवरात्रि पर बनाएं 5 मिनट में स्वादिष्ट कलाकंद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article