कलाकंद मिठाई एक ऐसी डिश है, जो लगभग हर किसी को पसंद आती है।
शिवरात्रि पर मीठा बनाने की परंपरा हर घरों में होती है,और ये उत्तर भारत उत्पत्ती आज समस्त भारत के साथ-साथ दुनिया भर में भी प्रसिद्ध है।
आप भी इस शिवरात्रि ये टेस्टी और हेल्दी कलाकंद बना अपने रसोइघर में बहुत ही कम समय और मेहनत से बना सकते हैं।
1 लीटर दूध, फ्रेश क्रीम, नींबू का रस, कंडेंस्ड मिल्क, शक्कर, घी, इलायची पाउडर, मेवा, बादाम और गुलाब की पत्तियां।
एक नॉन-स्टिक पॅन में इलायची पाउडर को छोड़कर सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। मिश्रण गाढ़ा हो जाने तक और पैन के किनारों को छोड़ने लगे तब तक लगातार चलाते हुए पकाए।
उतारकर उसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाइए। मिश्रण को तुरंत ही 175 मिमी (7") के व्यास की थाली में बराबर करके फैला दें।
बादाम और पिस्ता की कतरन डालें और 3 घंटे तक ठंडा और जमने के लिए एक तरफ रख दीजिए। फिर उन्हें टुकड़ों में काट लें।