Advertisment

Gupt Navratri 2026 Upay: गुप्त नवरात्रि में शनिवार के दिन जरूर करें हल्दी का ये उपाय, आर्थिक संकट से मिल सकता है छुटकारा

यदि आप भी गुप्त नवरात्रि (Magh Gupt Navrarti 2026) में आर्थिक तंगी दूर करने, व्यापार में उन्नति पाना चाहते हैं तो चलिए आपको ज्योतिषाचार्य पंडित रामगो​विंद शास्त्री के अनुसार इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। 

author-image
Preeti Dwivedi
magh gupt navratri 2026

Gupt Navratri 2026 Upay: मां दुर्गा के लिए आराधना के लिए गुप्त नवरात्रि बेहद खास मानी जाती हैं। इस बार गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी यानी सोमवार से शुरू होकर 27 जनवरी मंगलवार तक चलेगी। ऐसे में यदि आप भी गुप्त नवरात्रि (Magh Gupt Navrarti 2026) में आर्थिक तंगी दूर करने, व्यापार में उन्नति पाना चाहते हैं तो चलिए आपको ज्योतिषाचार्य पंडित रामगो​विंद शास्त्री के अनुसार इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। 

Advertisment

माघ माह की गुप्त नवरात्रि आज से

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 19 जनवरी सोमवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गई हैं। जो 27 जनवरी मंगलवार तक चलेंगी। इस बार की गुप्त नवरात्रि पूरे नौ दिन रहेंगे। 27 जवरी को महानंदा नवमी के साथ इसकी समाप्ति होगी।  

पूरे नौ दिन की होगी गुप्त नवरात्रि

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार पूरे नौ दिन की नवरात्रि (Navratri 2026) होगी। जिसकी शुरुआत आज 19 जनवरी सोमवार से कर रहे हैं। जिसकी समाप्ति 27 जनवरी मंगलवार को होगी।

गुप्त नवरात्रि में जरूर करें काली हल्दी का ये उपाय

परेशानियों और तंत्र साधना के लिए गुप्त नवरात्रि में एक उपाय आपके जीवन की बाधाएं दूर कर सकता है। एक गुप्त उपाय के अनुसार माघ गुप्त नवरात्रि में शनिवार को काली हल्दी की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। इसके लिए काली हल्दी पर सिंदूर लगाएं फिर इसे लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह में रख दें। 

Advertisment

गुप्त नवरात्रि का ये उपाय आपके जीवन के आर्थिक संकट दूर कर सकता है। इतना ही नहीं इससे शत्रु बाधाएं भी दूर होती हैं। 

गुप्त नवरात्रि में जरूर करें हनुमान जी से जुड़ा ये उपाय

यदि आप व्यापार में उन्नति चाहते हैं या सौभाग्य प्राप्ति का उपाय चाहते हैं तो इसके लिए गुप्त नवरात्रि में एक उपाय जरूर करें। एक पीपल के पत्ते पर “राम” नाम लिखकर उस पर गुड या कुछ मीठा रखें। फिर इसे किसी हनुमान मंदिर में जाकर अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को व्यापार में उन्नति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

विवाह बाधा दूर करने, संतान प्राप्ति के लिए गुप्त नवरात्रि के उपाय

जो अविवाहित हैं या जिनके विवाह कार्य में बाधा आ रही है। उनके लिए गुप्त नवरात्रि को कुछ उपाय जरूर करना चाहिए। इसके लिए एक नींबू में चार लौंग लगाकर मां दुर्गा के सामने रखें। इसके बाद “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे” मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद इस नींबू को गुप्त रूप से किसी चौराहे पर फेंक दें।

Advertisment

गुप्त नवरात्रि में ग्रह व वास्तु दोष दूर के लिए उपाय

अगर आपकी कुंडली में ग्रह दोष है या बार-बार जीवन में असफलता हाथ लग रही है तो ऐसे में आप गुप्त नवरात्रि में प्रतिदिन शिवलिंग पर गंगाजल मेें लाल चंदन मिलाकर अर्पित करें। ये आपके नकारात्मक ग्रह प्रभाव को शांत करके वास्तु दोष भी कम करेगा। नवरात्रि में कन्या पूजन जरूर करना चाहिए। इससे आप पर मां की कृपा बरसती है। 

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां साामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। 

kali haldi neebu ke totke Magh Gupt Navratri 2026 gupt navratri 2026 gupt navratri 2026 Upay gupt navratri totka kali haldi
Advertisment
चैनल से जुड़ें