
pm modi dhwaja rohan
/bansal-news/media/media_files/2025/11/25/ram-mandir-dhwaja-rohan-2025-11-25-14-20-17.jpeg)
राम मंदिर आज संपूर्ण हो गया
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राममंदिर मंगलवार 25 नवंबर को जीवंत हो गया, प्राण- प्रतिष्ठा के करीब 673 दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया है।
/bansal-news/media/media_files/2025/11/25/ram-mandir-dhwaja-rohan-2025-11-25-14-20-47.jpeg)
अभिजीत मुहूर्त में फहरा धर्म ध्वज
सुबह 11.50 बजे के करीब अभिजीत मुहूर्त टन दबाते ही 2 किलो की केसरिया ध्वजा 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहरने लगा।
/bansal-news/media/media_files/2025/11/25/ram-mandir-dhwaja-rohan-2025-11-25-14-21-13.jpeg)
धर्म ध्वजारोहण में 7000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया
बता दें कि धर्म ध्वजारोहण में 7000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। ध्वजारोहण से पूर्व पीएम मोदी ने सप्तमंदिर में सप्त ऋषियों के दर्शन और भगवान राम की आरती की।
/bansal-news/media/media_files/2025/11/25/ram-mandir-dhwaja-rohan-2025-11-25-14-21-37.jpeg)
पीएम मोदी बोले- आज 500 साल की यज्ञ अग्नि शांत हुई
पीएम मोदी ने कहा, "आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है। हर राम भक्त के हृदय में अद्वितीय संतोष है, असीम कृतज्ञता है, अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है जिसकी अग्नि 500 वर्षों तक प्रज्वलित रही।"
/bansal-news/media/media_files/2025/11/25/ram-mandir-dhwajarohan-2025-11-25-14-30-18.jpeg)
भावुक हुए पीएम मोदी
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी भावुक हो गए और कहा कि आज सदियों के घाव भर गए हैं। हम देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे। इसी मानसिकता ने वर्षों तक भगवान राम को काल्पनिक बताया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें