/bansal-news/media/media_files/2026/02/25/sanya-2026-02-25-09-46-09.jpg)
/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanya-malhotra-2026-02-24-14-45-46.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा आज 25 फरवरी को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके एक्टिंग करियर से जुड़े कुछ खास अनसुने किस्से।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanya-malhotra-1-2026-02-24-14-47-02.jpg)
रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में हुई थीं रिजेक्ट
सान्या मल्होत्रा को शानदार एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। आए दिन उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। सभी स्टार्स की तरह सान्या ने भी फिल्मों में एंट्री करने के लिए काफी संघर्ष किया है। फिल्मों में ऑडियंस देने से पहले वह एक डांस रियलिटी शो में ऑडिशन देने गईं थी, जिसका नाम था डांस इंडिया डांस। जहां जज बने धर्मेश ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanya-malhotra-2-2026-02-24-14-48-33.jpg)
ऐसे बनीं थी दंगल गर्ल
सान्या भले ही डांस इंडिया डांस से रिजेक्ट हो गई थीं, लेकिन तभी उन्होंने अपनी पहली फिल्म दंगल के ऑडिशन में झंडे गाड़ दिए थे। एक्ट्रेस ने इस ऑडिशन में 10 हजार लड़कियों को पीछे कर किरदार पर अपना नाम लिखा था। पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस को आमिर खान के साथ काम करने का मौका मिला था। फिल्म सुपरहिट रही थी।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanya-malhotra-3-2026-02-24-14-50-00.jpg)
शाहरुख खान संग भी किया काम
दंगल में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबको इंप्रेस करने के बाद एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बधाई हो में दिखीं थी। सान्या कई और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सान्या द ग्रेट इंडियन किचन, सैम बहादुर, लूडो, हिट: द फर्स्ट केस, मिसेज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में भी जलवा बिखेरती दिखीं थी।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanya-malhotra-4-2026-02-24-14-54-07.jpg)
एक्ट्रेस बनने से पहले करती थीं नौकरी
बता दें कि सान्या मल्होत्रा कभी डांस सीखते हुए खुद टीचर बन गईं और 15 हजार रुपये की सैलरी पर डांस क्लास की नौकरी करती थीं. आज एक्ट्रेस के पास खुद का घर, बंगला और गाड़ी है। उन्होंने 2021 में जुहू में 15 करोड़ का 5 BHK अपार्टमेंट खरीदा था। उनके पास मुंबई में एक और घर है।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanya-malhotra-5-2026-02-24-14-56-58.jpg)
सान्या के पास हैं लग्जरी गाड़ियां
सान्या मल्होत्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इन्वेस्टमेंट के लिए वो अपने पापा की राय जरूर लेती हैं। सान्या को कार का भी बेहद शौक है। उनके पास ऑडी क्यू8 लग्जरी कार भी है। इसी के साथ उनके पास जीप कम्पास भी है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सान्या मल्होत्रा 50 करोड़ की मालकिन हैं।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanya-malhotra-6-2026-02-24-15-00-00.jpg)
दिल्ली की रहने वाली हैं सान्या
सान्या मल्होत्रा का परिवार दिल्ली का रहने वाला है। उनका पालन पोषण दिल्ली में हुआ था, यहीं उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। वर्ष 2013 में ग्रेजुएशन करने के बाद वह मुंबई नगरी आ गई थीं। अदाकारा ने कई इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि काम ढूंढने के लिए वह सपनों की नगरी मुंबई आई थीं। लेकिन मुंबई आने के बाद उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। यहां उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/24/sanya-malhotra-7-2026-02-24-15-04-53.jpg)
इम्पोस्टर सिंड्रोम से जूझ चुकी हैं सान्या
सान्या मल्होत्रा ने बताया कि करियर के पीक पर वह इंपोस्टर सिंड्रोम से परेशान थीं। सान्या ने कहा, फिल्म दंगल के बाद मुझे फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन उस वक्त लगता था कि मैं यह डिजर्व नहीं करती हूं। मुझको अंदर से यह बात महसूस होती थी कि मेरी काम बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। इस बात को लेकर मुझे खुद पर बहुत गुस्सा भी आता था। सान्या ने बताया कि जब उन्होंने इस विषय पर डॉक्टर से बात की, तो उन्होंने बताया कि यह इंपोस्टर सिंड्रोम है। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह इम्पोस्टर सिंड्रोम की वजह से लगभग 3 साल तक परेशान रहीं और बाद में थेरेपी के जरिए इसका इलाज संभव हो पाया। एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक हैं और इस बीमारी की चपेट से पूरी तरह से बाहर आ चुकी हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us