Advertisment

Healthy Breakfast Recipe: बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं, आटे-सब्जियों से बना ये हेल्दी नाश्ता

Healthy Breakfast Recipe: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आटे और सब्जियों से बनी एक ऐसी रेसिपी, जिसे खाने के बाद आपके बच्चे पिज्जा खाना भूल जाएंगे. बता दें कि ये आटे और सब्जियों से बना हेल्दी नाश्ता है, जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही लेकिन साथ में बहुत हेल्दी भी है.

author-image
Satya Sharma
recipe (35)

Healthy Breakfast Recipe: बच्चों को रोज-रोज टिफिन में क्या दें इसकी टेंशन सभी मदर्स को होती है. दरअसल, हर मां अपने बच्चों को स्कूल टिफिन में कुछ ऐसा खिलाना चाहती है, जो बच्चे को टेस्टी भी लगे और हेल्दी भी हो. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आटे और सब्जियों से बनी एक ऐसी रेसिपी, जिसे खाने के बाद आपके बच्चे पिज्जा खाना भूल जाएंगे. 

Advertisment

बता दें कि ये आटे और सब्जियों से बना हेल्दी नाश्ता है, जो खाने में तो स्वादिष्ट है ही लेकिन साथ में बहुत हेल्दी भी है. इसमें मैदे की जगह आटे का उपयोग किया गया है. वहीं, मार्केट वाली सॉस की जगह होममेड सॉस का इस्तेमाल किया गया है. 

सामग्री

गेहूं का आटा – 2 कप
सूजी (रवा) – 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल, क्रिस्पी बनाने के लिए)
दही – ½ कप
पत्ता गोभी (कद्दूकस)- ½ कप
आलू (कद्दूकस)- ½ कप
गाजर (कद्दूकस) – ½ कप
शिमला मिर्च (बारीक) – ¼ कप
प्याज (बारीक) – ¼ कप (ऑप्शनल)
स्वीट कॉर्न / मटर – ¼ कप (ऑप्शनल)
हरी मिर्च – 1 (बारीक)
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
हल्दी – ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च – ½ छोटा चम्मच (बच्चों के लिए कम रखें)
अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा / ईनो – ½ छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
तेल – सेंकने के लिए
सॉस बनाने के लिए- शिमला मिर्च, टमाटर, लहसुन, लाल मिर्च

बनाने की विधि

1) सब्जियां तैयार करें

सब्जियों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें.

recipe (29)

2) आटा/बैटर तैयार करें

एक बड़े बर्तन में डालें, गेहूं का आटा, सूजी, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, अदरक, हरी मिर्च, सब्जियां, धनिया. अब इसमें दही डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा या गाढ़ा बैटर जैसा तैयार करें.

Advertisment

recipe (30)

3) 10 मिनट रेस्ट दें

मिक्सचर को 10 मिनट ढककर रख दें ताकि सूजी और आटा सेट हो जाए.

recipe (31)

4) सॉस बनाएं

सॉस बनाने के लिए शिमला मिर्च और टमाटर को गैस पर सेक लें उसके बाद एक ब्लेंडर में सिकी हुई शिमला मिर्च, टमाटर, लहसुन, लाल मिर्च डालकर पीस लें. अब इस पर जीरा और लाल मिर्च पाउडर का तड़का डालें. आपकी सॉस तैयार है.

recipe (32)

 5) तवे पर स्नैक बनाएं

तवा गरम करें और हल्का तेल लगाएं. अब मिश्रण को छोटे-छोटे चीला/टिक्की/पैनकेक की तरह फैलाएं. धीमी-मीडियम आंच पर दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें. उसके बाद तैयार सॉस लगाएं और चीज को स्प्रेड करें.

recipe (33)

 6) टिफिन के लिए रेडी

इसे आप टोमैटो सॉस, हरी चटनी, दही के साथ सर्व कर सकते हैं.

recipe (34)

यह भी पढ़ें:Chocolate Brownie Recipe: गेहूं के आटे से बनाएं चॉकलेट ब्राउनी, मैदे वाले केक-पेस्ट्री भूल जाएंगे बच्चे

Advertisment
healthy breakfast recipe food recipe pizza Pancake
Advertisment
चैनल से जुड़ें