Advertisment

SEBI: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया में नौकरी करने का मौका, ग्रेड A ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी

SEBI: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

author-image
Satya Sharma
SEBI

SEBI: सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने ग्रेड ए ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। ये भर्ती 1 साल के लिए की जा रही है जिसे परफॉर्मेंस के आधार पर 1 साल और आगे बढ़ाया जा सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 मार्च है।

Advertisment

वैकेंसी डिटेल्स 

कुल पदों की संख्या- 91

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

सिक्योरिटीज मार्केट ऑपरेशंस- फायनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या सीए/सीएस/सीएमए/सीएफए की डिग्री।

लॉ डोमेन- एलएलबी और संबंधित अनुभव।

रिसर्च- इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, फायनेंस या संबंधित विषयों में पीजी।

आईटी डोमेन- बीई/बीटेक, एमसीए या कंप्यूटर साइंस से संबंधित डिग्री।

राजभाषा अधिकारी- हिंदी या ट्रांसलेशन में मास्टर्स डिग्री। संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का अनुभव। पीएचडी होल्डर्स को अनुभव में छूट दी जा सकती है।

एज लिमिट 

1. अधिकतम : 30 साल
2. आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Advertisment

स्टाइपेंड 

70 हजार रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस 

1. शॉर्टलिस्टिंग
2. प्रिलिमिनरी इंटरव्यू
3. फाइनल इंटरव्यू

ऐसे करें आवेदन 

1. सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट sebi.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर अबाउट सेक्शन में करियर टैब चुनें।
3. “अधिकारी ग्रेड ए (सहायक प्रबंधक) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन – 2024 लिंक पर क्लिक करें।
4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
6. आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

यह भी पढ़ें:CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई का 10वीं कक्षा को लेकर नया नियम, दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए पहला एग्जाम देना होगा जरूरी

goverment job updates sebi job job vacancy job Govt Job SEBI
Advertisment
चैनल से जुड़ें