Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 शुरू, 21,997 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 21,997 पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। 10वीं पास उम्मीदवार 31 जनवरी से 2 मार्च 2026 तक rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, मेडिकल और फिजिकल टेस्ट शामिल होंगे।

Railway Group D Recruitment 2026 10th pass railway jobs sarkari naukri hindi news zxc

Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत 21,997 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

31 जनवरी से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी (Group D Level-1) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत अधिसूचना (Detailed Notification) 30 जनवरी 2026 को जारी की गई थी। आवेदन की अंतिम तारीख 2 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है।

कुल पद और योग्यता की जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 21,997 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा (Class 10) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। केवल भारतीय नागरिक (Indian Citizen) ही आवेदन के पात्र होंगे और उम्मीदवारों को रेलवे के तय मेडिकल और फिजिकल स्टैंडर्ड (Medical and Physical Standards) भी पूरे करने होंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां तय

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 4 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक रखी गई है। इसके बाद 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक करेक्शन या मॉडिफिकेशन विंडो (Correction Window) खुलेगी। स्क्राइब डिटेल्स (Scribe Details) जमा करने की प्रक्रिया 15 मार्च से 19 मार्च 2026 तक चलेगी।

आवेदन प्रक्रिया कैसे होगी

उम्मीदवारों को सबसे पहले rrbapply.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने संबंधित आरआरबी क्षेत्र (RRB Region) का चयन करना होगा। इसके बाद CEN-09/2025 ग्रुप डी भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर और ईमेल पर रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) और पासवर्ड मिलेगा, जिससे लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरा जा सकेगा।

डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो (Photograph), सिग्नेचर (Signature) और आवश्यक कैटेगरी सर्टिफिकेट (Category Certificate) अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेज तय फॉर्मेट और साइज में ही मान्य होंगे, अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - Mathura Family Suicide: मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के पांच लोंगों ने किया सुसाइड, रात में दूध में जहर मिलाकर पिया

आवेदन शुल्क और रिफंड नियम

एससी (SC), एसटी (ST), एक्स-सर्विसमैन (Ex-Servicemen), महिला (Female), ट्रांसजेंडर (Transgender), माइनॉरिटी (Minority) और ईबीसी (EBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है। अन्य सभी वर्गों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है। सीबीटी (CBT) परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पूरा 250 रुपये वापस किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें - वाराणसी हंगामा: मुस्लिम बहुल दालमंडी में इलाके में आज फिर बुलडोजर कार्रवाई, आगजनी के बाद कड़ी सुरक्षा के प्रबंध, 34 मकान होंगे जमींदोज

भुगतान के विकल्प

आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड (Debit Card), क्रेडिट कार्ड (Credit Card), नेट बैंकिंग (Net Banking) और यूपीआई (UPI) के माध्यम से किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें - Gold Price Today 10 Feb 2026: सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं, चांदी में 10 हजार की गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

जरूरी दस्तावेज और पात्रता

आवेदन के लिए वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना जरूरी है, जो ओटीपी (OTP) से सत्यापित होगी। इसके साथ ही 10वीं का प्रमाण पत्र और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र आवश्यक होंगे। जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट अभी लंबित है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। 

ये भी पढ़ें - NEET UG 2026 Registration: आज से NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां दिए लिंक से करें एप्लाई

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article