Advertisment

NCERT Vacancy: एनसीईआरटी में प्रोफेसर-असिस्टेंट लाइब्रेरियन समेत 117 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

NCERT Vacancy: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 117 शैक्षणिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

author-image
Satya Sharma
JOB (2)

NCERT Vacancy: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 117 शैक्षणिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आप एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है. 

Advertisment

शैक्षणिक योग्यता

प्रोफेसर 

1. पीएचडी डिग्री या समकक्ष योग्यता
2. कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव
3. राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में समकक्ष स्तर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

एसोसिएट प्रोफेसर 

पीएचडी डिग्री के साथ शैक्षणिक रिकॉर्ड, मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक. मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 8 वर्ष का अनुभव या समकक्ष योग्यता.

डिप्टी लाइब्रेरियन 

1. लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री
2. कम से कम 8 साल का अनुभव
3. लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में पीएचडी

Advertisment

असिस्टेंट लाइब्रेरियन 

1. लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री
2. यूजीसी नियमों के अनुसार NET/SLET/SET या Ph.D
3. लाइब्रेरी कंप्यूटराइजेशन का नॉलेज

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:Delhi High Court Job: दिल्ली हाई कोर्ट में JJA भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

फीस

1. सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए
2. एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला : नि:शुल्क

Advertisment

सिलेक्शन प्रोसेस

1. शॉर्टलिस्टिंग
2. इंटरव्यू

सैलरी

प्रोफेसर : 1 लाख 44, 200 रुपए प्रतिमाह
एसोसिएट प्रोफेसर : 1 लाख 31 हजार 400 रुपए प्रतिमाह
असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन

1. एनसीईआरटी की वेबसाइट ncert.nic.in पर लॉग ऑन करें.
2. "रिक्तियों" अनुभाग में "विभिन्न गैर-शैक्षिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करना" के तहत "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें.
3. खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें. अपना फॉर्म भरें.
4. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें.
5. फॉर्म को डाउनलोड करें. इसका प्रिंट आउट लेकर रखें.

यह भी पढ़ें:BSNL Job Vacancy: बीएसएनएल में निकली सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Advertisment
Government Teacher Job teacher job job vacancy job Govt Job ncert NCERT job NCERT Vacancy
Advertisment
चैनल से जुड़ें