Advertisment

IOCL Vacancy: इंडियन ऑयल में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

IOCL Vacancy: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

author-image
Satya Sharma
JOB (5)
IOCL Vacancy: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के 637 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com या अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके आवेदन की अंतिम तारीख 20 फरवरी है।
Advertisment

वैकेंसी डिटेल्स 

ट्रेड अप्रेंटिस (रासायनिक) - 129
फिटर (मैकेनिकल - आईटीआई) - 143
टेक्नीशियन अप्रेंटिस - रसायन विज्ञान - 107
टेक्नीशियन अप्रेंटिस - यांत्रिक - 49
टेक्नीशियन अप्रेंटिस - इलेक्ट्रिकल - 126
टेक्नीशियन अप्रेंटिस - डिसिप्लिन इंस्ट्रुमेंटेशन - 39
सचिवीय सहायक (पानीपत + दिल्ली) - 11
अकाउंटेंट - 1
डेटा एंट्री ऑपरेटर - 32

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

1. बीएससी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स या इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री)
2. केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
3. एनसीवीईटी, एससीवीटी से आईटीआई 
4. बीए,बीएससी, बीकॉम या 12वीं पास (डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए)

एज लिमिट 

1. न्यूनतम : 18 साल
2. अधिकतम : 24 साल
3. यह एज लिमिट 20 फरवरी 2026 को आखिरी तारीख के अनुसार लागू होगी।
4. एससी : 5 साल की छूट
5. ओबीसी (एनसीएल) : 3 साल की छूट
6. पीडब्ल्यूबीडी : 10 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस

1. मेरिट बेसिस पर
2. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

डेट ऑफ बर्थ के रूप में संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं/ एसएसएलसी/ मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट और मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र, नवीनतम ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, पैन कार्ड/ आधार कार्ड, कलर्ड पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, नीली स्याही में सिग्नेचर।

ऐसे करें आवेदन 

1. IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा जहां रजिस्ट्रेशन लिंक उपलब्ध होगा।
4. लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
5. अपने अकाउंट में लॉग इन करके फॉर्म भरें।
6. फॉर्म सब्मिट करें। आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
Advertisment
job vacancy Govt Job job indian oil coorporation IOCL Vacancy
Advertisment
चैनल से जुड़ें