/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/new-poster-1-85-2026-02-20-14-40-05.jpg)
Weekend Ott Releases: अगर आप भी इस वीकेंड घर पर आराम से OTT पर कुछ नया और अच्छा देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज हैं! आपके पास एक या दो नहीं बल्कि घर पर OTT पर कुछ देखने के बहुत सारे ऑप्शन हैं। इस वीक सिर्फ Netflix, Amazon Prime Video पर ही नहीं ZEE5 और Apple TV+ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज हुई हैं।
वीकेंड वॉच लिस्ट में क्राइम थ्रिलर से लेकर रोमांस, डॉक्यूमेंट्री और सस्पेंस तक हर मूड के लिए कुछ न कुछ नया देखने को मिलेगा।
यह हैं OTT फिल्में और शोज की पूरी लिस्ट
1. Kennedy – ZEE5
ZEE5 पर अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी Kennedy, नियो-नॉयर क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसमें उदय शेट्टी (राहुल भट्ट) की कहानी है, जो एक पुलिस अफसर है और आधिकारिक तौर पर उन्हें मृत मान लिया गया है। जो अब वह ‘केनेडी’ नाम से ज़िंदगी जी रहा है। इतना ही नहीं इसमें एक भ्रष्ट पुलिस अफसर के लिए सुपारी किलर का काम करता है। अपने बेटे के कातिल तक पहुंचने की तलाश में उसकी मुलाकात चार्ली (सनी लियोन) से होती है, जो उसकी ज़िंदगी को ही बदल देती है।
2. The Night Agent सीजन 3 – Netflix
Netflix पर The Night Agent सीजन 3 आ रहा है। इसमें पीटर सदरलैंड (गैब्रियल बैसो) को एक ऐसे ट्रेज़री एजेंट को पकड़ने की ज़िम्मेदारी मिलती है। जो अपने सीनियर की हत्या कर अहम सरकारी जानकारी लेकर इस्तांबुल भाग गया है। कहानी आगे बढ़ती है और एक जांबाज़ पत्रकार की मदद से पीटर एक इंटरनेशनल मनी नेटवर्क और बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का पर्दाफाश करता है। सस्पेंस और एक्शन पसंद करने वालों के लिए यह सीरीज काफी पसंद आने वाली है।
3. Heated Rivalry – Lionsgate Play
Lionsgate Play पर Heated Rivalry आ रही है। यह कहानी दो प्रोफेशनल हॉकी प्लेयर्स शेन हॉलैंडर और इल्या रोज़ानोव की है। जिसमें दोनों की गुप्त दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ और सोशल दबाव की वजह से दोनों अपने रिश्ते को छुपाकर रखते हैं। यह शो Rachel Reid की पॉपुलर नॉवेल सीरीज़ पर आधारित है। रोमांस पसंद करने वालों के लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।
4. Firebreak – Netflix
Netflix पर Firebreak रिलीज़ हो रही है। यह स्पेनिश साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। ‘फायरब्रेक’ एक विधवा महिला मारा की कहानी है। जो अपने पति की मौत के बाद अपने पुराने घर को बेचने के लिए जाती है। तभी पास के जंगल में आग लग जाती है और उसकी बेटी अचानक गायब हो जाती है। अब वक्त के खिलाफ जंग है क्या मारा अपनी बेटी को समय रहते ढूंढ पाएगी?
5. 56 Days – Amazon Prime Video
Amazon Prime Video पर 56 Days आ रही है। यह कहानी एक सुपरमार्केट में मिले ओलिवर और सिआरा की है, जो जल्द ही एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। 56 दिन बाद ओलिवर के फ्लैट में एक लाश मिलती है। अब सवाल उठता है कि वह लाश किसकी है? पुलिस इस रिश्ते की परतें खोलते हुए एक खौफनाक सच तक पहुंचती है। ये कहानी देखने में आपको खूब मजा आएगा।
6. The Last Thing He Told Me सीजन 2 – Apple TV+
Apple TV+ पर The Last Thing He Told Me का सीजन 2 आ रहा है। इस सीज़न में हैना और उसकी सौतेली बेटी बेली, अपने परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करती हैं। इस बीच कैंपानो क्राइम फैमिली से बचते हुए उनकी ज़िंदगी में नया मोड़ आता है, जब पांच साल बाद ओवेन की वापसी हो जाती है।
7. Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri – Amazon Prime Video
Amazon Prime Video पर Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri फिल्म रिलीज हो रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक साथ काम करते नज़र आएंगे। यह रोमांटिक ड्रामा क्रोएशिया में शुरू हुई एक मुलाकात की कहानी है। एलए में रहने वाला वेडिंग प्लानर रे और आगरा की राइटर रूमी एक-दूसरे के करीब आते हैं, लेकिन करियर और परिवार की ज़िम्मेदारियां उनके रिश्ते की परीक्षा लेती हैं।
ये भी पढ़ें : Gold Price Today 20 Feb 2026: फिर आई सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ी, जानें अपने शहर के आज के ताजा रेट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us