Advertisment

Weekend OTT Release: Netflix से JioHotstar, Amazon Prime Video तक रिलीज हुई 8 नई फिल्में, जानें लिस्ट

Weekend OTT Release: वीकेंड पर अगर आपका कुछ अच्छा देखने का मन कर रहा है और समझ नहीं आ रहा है कि क्या देखें तो यह खबर आपके काम आ सकती है। हर विकेंड पर थिएटर से लेकर ओटीपी तक फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं।

author-image
anjali pandey
new poster 1 (43)

Weekend OTT Release: वीकेंड पर अगर आपका कुछ अच्छा देखने का मन कर रहा है और समझ नहीं आ रहा है कि क्या देखें तो यह खबर आपके काम आ सकती है। हर विकेंड पर थिएटर से लेकर ओटीपी तक फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। इस वीकेंड भी Netflix से लेकर JioHotstar, Amazon Prime Video और बाकी के ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई फिल्में रिलीज हो रही है। देखिए पूरी लिस्ट..

Advertisment

1. Cross सीज़न 2 – Amazon Prime Video

Amazon Prime Video पर Cross सीज़न 2 रिलीज हो रही है। यह सीरीज़ डिटेक्टिव एलेक्स क्रॉस (हॉज) की कहानी है। जिसमें FBI एजेंट कायला क्रेग के साथ मिलकर एक जॉइंट टास्क फोर्स का लीड करता है। जिसमें दोनों को लांस ड्यूरांड नाम के एक अमीर बिज़नेसमैन की सुरक्षा करनी होती है, जिसे एक अरबपति प्लेबॉय के कातिल से जान से मारने की धमकी दी हुई है अब वो कैसे सब करेगा हे देखने वाला है। 

2. Eternity – Apple TV

Apple TV पर Eternity रिलीज हो रही है। डेविड फ्रेन द्वारा बनाई गई निर्देशित यह फैंटेसी रोमांटिक फिल्म जोन की कहानी है। जो अपनी मौत के बाद एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती है जहां उसे यह डिसाइड करने के लिए एक हफ्ते का समय मिलता है कि वह अनंत काल किसके साथ बिताएगी। उसे अपने दूसरे पति लैरी या फिर अपने पहले प्यार ल्यूक के बीच चुनाव करना होता है। अब वो किसे चुना जाएगा?  क्या होगा? यह देखने में समझ आएगा। 

3. The Conjuring: Last Rites – JioHotstar

JioHotstar पर The Conjuring फ्रैंचाइज़ी की नौवीं और आख़िरी फिल्म The Conjuring: Last Rites रिलीज हो रही है। जहां डेमनोलॉजिस्ट एड और लोरेन वॉरेन पेनसिल्वेनिया जाते हैं, स्मर्ल परिवार एक पुराने एंटीक मिरर की वजह से पैरानॉर्मल घटनाओं का सामना कर रहा होता है। यह आईना एक बदले की भावना रखने वाली आत्मा द्वारा पूरे परिवार को परेशान करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

Advertisment

4. Bandwaale – Amazon Prime Video

Amazon Prime Video पर Bandwaale आ रही हैं यह रतलाम में सेट यह म्यूज़िकल ड्रामा युवा कवयित्री मरियम की कहानी है। जिसमें सामाजिक बंदिशों और अरेंज मैरिज के दबाव से घुटन महसूस करती है। इसमें अपनी पहचान बनाने के लिए वह एक गुमनाम अकाउंट से ऑनलाइन कविता पोस्ट करने लगती है। बाद में वह दो अलग सोच वाले लोगों एक ब्रास बैंड सिंगर और एक DJ के साथ मिलकर एक बैंड बनाती है और समाज की रूढ़ियों को चुनौती देती है।

5. Predator: Badlands – JioHotstar

JioHotstar पर Predator फ्रैंचाइज़ी की सातवीं फिल्म Predator: Badlands रिलीज़ हो रही है। डेक नाम का एक युवा अपने सम्मान को वापस पाने के लिए खतरनाक मिशन पर निकलता है। शत्रुतापूर्ण ग्रह जेनना पर वह एक वेयलैंड-युटानी कॉर्पोरेशन के एंड्रॉयड के साथ अप्रत्याशित गठबंधन करता है।

6. Kohrra सीज़न 2 – Netflix

Netflix पर Kohrra सीज़न 2 आ रही है। इस सीज़न में कहानी जगराना से दलरपुरा शिफ्ट हो जाती है। ASI अमरपाल गरुंडी अपनी नई बॉस धनवंत कौर के साथ एक महिला की हत्या और शव के टुकड़े किए जाने के जटिल केस की जांच करता है। जांच में दोनों को अपने-अपने निजी ज़ख्मों का सामना करना पड़ता है। समय के खिलाफ जूझते हुए क्या वे इस रहस्य को सुलझा पाएंगे?

Advertisment

7. Love Is Blind सीज़न 10 – Netflix

Netflix पर Love Is Blind सीज़न 10 आ रही है। ओहायो में सेट इस नए सीज़न में नए सिंगल्स ‘पॉड्स’ में बैठकर बिना एक-दूसरे को देखे प्यार तलाशते हैं। यह सीज़न इमोशनल कनेक्शन बनाम फिजिकल अट्रैक्शन की परीक्षा लेता है। जिसमें ड्रामा, रिश्तों के उतार-चढ़ाव और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा देखने को मिलेगी। 

8. Million-Follower Detective – Netflix

Netflix पर Million-Follower Detective यह ताइवानी क्राइम थ्रिलर अनुभवी डिटेक्टिव चेन चिया-जेन की कहानी है, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को निशाना बनाने वाले एक सीरियल किलर की जांच करता है। एक रहस्यमयी नकाबपोश टैरो रीडर ‘बाबा द विच’ संदिग्ध बनकर सामने आती है। जिसने मौतों की भविष्यवाणी की होती है। जांच के दौरान डिटेक्टिव को अपनी अलग हो चुकी बेटी से जुड़े कई चौंकाने वाले सच भी पता चलते हैं।

ये भी पढ़ें:  Weather Update: यूपी में 16.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गोरखपुर-फुरसतगंज सबसे ठंडा, अगले दो दिनों में शुष्क रहेगा UP का मौसम, जानें आपके शहर का हाल

Advertisment
Weekend OTT Release
Advertisment
चैनल से जुड़ें