Advertisment

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar : क्या शो से बाहर हुए Shehbaz Badesha और Ashnoor Kaur? इस वजह से हुआ डबल एविक्शन!

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में घर के अंदर लगातार बड़े बदलाव हो रहे हैं

author-image
anjali pandey
new poster 1 (29)

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar : सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में घर के अंदर लगातार बड़े बदलाव हो रहे हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होने वाला है। इस हफ्ते घर से अशनूर कौर और शहबाज़ बदेशा को बाहर कर दिया गया है।हालांकि मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

Advertisment

Ashnoor और Shehbaz बाहर?

एक्स  पर बिग बॉस अपडेट पेज BBTak के मुताबिक, अशनूर कौर को घर के नियम तोड़ने और हिंसा करने पर बाहर कर दिया गया। वहीं शहबाज़ बदेशा को कम वोट मिलने की वजह से बेघर किया गया है।  हाल ही में एक टास्क के दौरान अशनूर पर आरोप लगा था कि उन्होंने गुस्से में आकर तान्या मित्तल पर लकड़ी का तख्त फेंका, जो उनके कंधे पर लगा। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर काफी बवाल मचा था।

घर में क्या हुआ था? 

टिकट टू फिनाले टास्क में अशनूर को अपने कंधों पर लकड़ी का एक तख्ता बैलेंस करना था, जिसके दोनों सिरों पर पानी के कटोरे लटक रहे थे। तान्या, जो चाहती थीं कि अशनूर टास्क न जीतें, उन्होंने मौके का फायदा उठाकर उन कटोरों को खाली कर दिया। इससे नाराज़ होकर अशनूर ने गुस्से में तख्ता तान्या की तरफ फेंक दिया, जो सीधे उनके कंधे पर जाकर लगा। तान्या ने इसे लेकर शिकायत की, लेकिन घरवालों ने इसे ज़्यादा गंभीरता से नहीं लिया। जब तान्या ने अशनूर से बात की, तो माफी मांगने की जगह दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया।  अब इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अशनूर को सीधा एविक्ट कर दिया।

WKV Promo में सलमान खान ने लगाई फटकार

मेकर्स ने वीकेंड का वार का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें सलमान खान अशनूर को सख्त लहजे में फटकार लगाते दिख रहे हैं। सलमान ने अशनूर से कहा किसी पर हाथ उठाना या चोट पहुँचाना बिग बॉस के घर में बिल्कुल भी कूल नहीं है। जब अशनूर ने कहा कि यह गलती से हुआ, तो सलमान ने कहा गलती से? आप ऐसे मुड़ीं और ऐसे मारा… ये गलती नहीं होती। प्रोमो के अंत में अशनूर रोते हुए दिखाई देती हैं। इससे फैन्स के बीच चर्चा है कि क्या यही उनकी बिग बॉस 19 की यात्रा का अंत है?

Advertisment

Shehbaz Badesha भी हुए बेघर?

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शहनाज़ गिल के भाई शहबाज़ बदेशा को दर्शकों से कम वोट मिलने की वजह से घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। कई यूज़र्स ने इस फैसले को सही बताते हुए लिखा कि शहबाज़ शो में ज्यादा योगदान नहीं दे पाए। फैन्स की प्रतिक्रियाएँ  सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ देखने को मिली हैं। कुछ लोगों ने कहा कि अशनूर का व्यवहार अब हद पार कर चुका था। तान्या पर हमला = रेड कार्ड।

एक यूज़र ने लिखा शहबाज़ का एविक्शन भी जायज है, पब्लिक कनेक्ट जीरो है। वहीं, कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब तान्या और फरहाना ने प्लेट तोड़ी, पानी फेंका, थप्पड़ मारा… तब कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

फिनाले से पहले बड़ा झटका!

एक बात साफ है बिग बॉस 19 अपने आखिरी पड़ाव में है और मुकाबला बेहद तीखा हो चुका है। हिंसा और नियम तोड़ने के मामलों पर मेकर्स इस बार सख्त दिखाई दे रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि डबल एविक्शन की ये खबरें सच साबित होती हैं या नहीं। आधिकारिक घोषणा का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

Advertisment

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal 30 Nov 2025: धनु की नौकरी की तलाश होगी पूरी, मकर को तरक्की के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Bigg Boss 19 Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar bigg boss 19 elimination Bigg Boss 19 Controversy Bigg Boss 19 double eviction
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें