LIC Jeevan Utsav Policy: 2026 में LIC का नया प्लान, बस एक बार प्रीमियम भरिए, पाए जीवनभर बीमा, जानें डिटेल

LIC Jeevan Utsav Policy 2026: साल 2026 की शुरुआत होते ही भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक बड़ी सौगात लेकर आया है। LIC ने अपने पॉलिसीधारकों के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है।

new poster 1 (93)

LIC Jeevan Utsav Single Premium Scheme 2026: साल 2026 की शुरुआत होते ही भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक बड़ी सौगात लेकर आया है। LIC ने अपने पॉलिसीधारकों के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है। जिसमें सिर्फ एक बार प्रीमियम जमा करने पर आपको जीवनभर बीमा कवर और सेविंग का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं,  कंपनी ने बंद हो चुकी पॉलिसियों को फिर से शुरू करने के लिए खास अभियान शुरू किया है।

LIC जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम

lic

2026 में LIC ने नया प्लान 'LIC जीवन उत्सव सिंगल प्रीमियम स्कीम' पैश किया है। इसे 12 जनवरी 2026 से आप खरीद सकते हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-क्रॉस बीमा योजना है। यानी इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ेगा। इस स्कीम की अगर हम सबसे खास बात करे तो यह है कि, इसमें पूरी जिंदगी के लिए बीमा कवर मिलता है। साथ ही प्रीमियम सिर्फ एक बार जमा करना होता है। जिससे आपको बार-बार प्रीमियम भरने की झंझट नहीं रहेगी। साथ ही सेविंग का फायदा भी मिलेगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि,  इस योजना के रिटर्न, बोनस और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन LIC ने साफ कर दिया है कि यह स्कीम उन लोगों के लिए खास होगी, जो एकमुश्त निवेश कर लंबे समय तक सुरक्षित रहना चाहते हैं।

2025 में भी लॉन्च हुईं थीं नई योजनाएं

पिछले साल यानी 2025 में भी LIC ने कई नई योजनाएं पैश की थीं, जिनका मकसद अलग-अलग जरूरतों वाले पॉलिसीधारकों को फायदा पहुंचाना था। इसमें LIC Bima Kavach, LIC Protection Plus, LIC Bima Lakshmi Plan, LIC Jan Suraksha Plan और LIC Smart Pension Plan जैसी योजनाएं शामिल हैं।

बंद पॉलिसी वालों के लिए बड़ी राहत

LIC ने उन लोगों को भी राहत दी है, जिनकी पॉलिसी किसी कारण बंद हो गई थी। कंपनी ने 1 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक एक विशेष रिवाइवल अभियान शुरू किया है। जिसमें  नॉन-लिंक्ड और माइक्रो इंश्योरेंस प्लान्स को दोबारा शुरू कराया जा सकता है। इस अभियान के दौरान लेट फीस पर 30% तक की छूट मिलेगी। जिसकी अधिकतम सीमा ₹5,000 रखी गई है। हालांकि, मेडिकल या फिर हेल्थ से जुड़ी शर्तों में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

कौन करा सकता है पॉलिसी रिवाइव?

पॉलिसी रिवाइव वो लोग करवा सकते हैं, जो प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान लैप्स हुई हो और जिसकी पॉलिसी अवधि अभी पूरी नहीं हुई हो। LIC के मुताबिक पहली बकाया प्रीमियम की तारीख से 5 साल के अंदर पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है। 

LIC का कहना है कि यह अभियान उन लोगों के लिए है, जो आर्थिक या फिर अन्य कठिन परिस्थितियों की वजह से  समय पर प्रीमियम नहीं भर पाए हो। कंपनी के अनुसार, पॉलिसी को चालू रखना बेहद जरूरी है जिससे बीमा का पूरा लाभ आपको मिल सके। इसलिए पुरानी पॉलिसी छोड़ने की बजाय उसे रिवाइव कराना अक्सर ज्यादा समझदारी होती है।

ये भी पढ़ें:  Gold Rate Today 8 January 2026: सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, जानें आज के ताजा रेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article