/bansal-news/media/media_files/2026/01/08/new-poster-1-91-2026-01-08-12-37-50.png)
Gold Rate Today 8 January 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिल रही हैं। इसी बीच आज यानी 8 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं मुंबई में 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम इसका भाव रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बनी हुई है, जहां का हाजिर भाव 4,4 49.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट क्या है।
दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,39,640 रुपय प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,26,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट गोल्ड 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड 1,26,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,28,010 | 1,39,640 |
| मुंबई | 1,26,740 | 1,38,260 |
| अहमदाबाद | 1,27,910 | 1,39,540 |
| चेन्नई | 1,26,740 | 1,38,260 |
| कोलकाता | 1,26,740 | 1,38,260 |
| हैदराबाद | 1,26,740 | 1,38,260 |
| जयपुर | 1,28,010 | 1,39,640 |
| भोपाल | 1,27,910 | 1,39,540 |
| लखनऊ | 1,28,010 | 1,39,640 |
| चंडीगढ़ | 1,28,010 | 1,39,640 |
चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल
चांदी की कीमतों में भी बीते कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। 8 जनवरी की सुबह चांदी 2,57,100 रुपय प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 78.69 डॉलर प्रति औंस रहा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें