/bansal-news/media/media_files/2026/01/17/new-poster-1-97-2026-01-17-15-21-53.png)
Gold Rate Today 17 January 2026: देश में सोने चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज 17 जनवरी की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना लुढ़ककर ₹1,43,540 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,43,390 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹2.90 लाख के पार पहुंच चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के रेट में दबाव देखने को मिला। हाजिर सोना गिरकर 4,603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जानकारों के अनुसार, डॉलर में मजबूती और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से भू-राजनीतिक जोखिम घटा है, जिसके चलते सोने की कीमतों में नरमी आई है।
प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
| शहर | 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) | 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,31,590 | 1,43,540 |
| मुंबई | 1,31,440 | 1,43,390 |
| अहमदाबाद | 1,31,490 | 1,43,440 |
| चेन्नई | 1,31,440 | 1,43,390 |
| कोलकाता | 1,31,440 | 1,43,390 |
| हैदराबाद | 1,31,440 | 1,43,390 |
| जयपुर | 1,31,590 | 1,43,540 |
| भोपाल | 1,31,490 | 1,43,440 |
| लखनऊ | 1,31,590 | 1,43,540 |
| चंडीगढ़ | 1,31,590 | 1,43,540 |
वहीं आज 17 जनवरी की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव गिरकर 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले चांदी ने 93.57 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई छुआ था। हालांकि, गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में चांदी की कीमत साल 2026 में अब तक 22.4% बढ़ चुकी है।
एक साल में चांदी की कीमत तीन गुना
अगर आप 17 जनवरी 2025 को एक किलो चांदी खरीदते, तो उसकी कीमत करीब ₹92,000 होती। लेकिन ठीक एक साल बाद, 17 जनवरी 2026 को वही चांदी ₹2.90 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह चांदी में आई तेज तेजी को दिखाता है।
आगे क्या?
एक ओर जहां 2026 को लेकर सोने की कीमतों पर तेजी के अनुमान लगाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फरवरी में आने वाले केंद्रीय बजट से भी बाजार को उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सरकार सोने पर आयात शुल्क घटा सकती है। अगर इसमें 2% की कटौती होती है, तो घरेलू बाजार में सोने के दाम ₹2,000 से ₹3,000 प्रति 10 ग्राम तक तुरंत गिर सकते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us